IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी, BJP के आरोपों पर AAP की सफाई; 2020 से…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को दोषी ठहराए जाने के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने आ गई हैं। भाजपा ने AAP नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए, जबकि पार्टी ने कहा कि ताहिर हुसैन को 2020 में ही निलंबित कर दिया गया था और तब से उसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

tahir hussain

2020 के दिल्ली दंगों के दौरान IB अफसर अंकित शर्मा की हत्या मामले में पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन के दोषी ठहराए जाने के बाद सियासत तेज हो गई है। एक ओर भाजपा ने आम आदमी पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं, तो दूसरी ओर AAP ने कहा है कि ताहिर हुसैन का पार्टी से 2020 से ही कोई संबंध नहीं है। पार्टी का दावा है कि एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर उसे प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था।

BJP ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने अदालत के फैसले के बाद कहा कि यह फैसला साबित करता है कि 2020 के दिल्ली दंगे सुनियोजित साजिश का हिस्सा थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ताहिर हुसैन को उस समय आम आदमी पार्टी के नेताओं का संरक्षण मिला था। कपिल मिश्रा ने सवाल उठाया कि जब अंकित शर्मा की हत्या हुई, तब ताहिर हुसैन कथित तौर पर अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के संपर्क में क्यों था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई।

AAP ने दिया जवाब

भाजपा के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि ताहिर हुसैन का पार्टी से पिछले छह साल से कोई संबंध नहीं है। पार्टी के मुताबिक, 27 फरवरी 2020 को एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर ताहिर हुसैन को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। AAP ने कहा कि उसके बाद से वह पार्टी की किसी गतिविधि का हिस्सा नहीं रहा।

अदालत ने क्या फैसला सुनाया?

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार को ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का दोषी करार दिया। अदालत ने ताहिर हुसैन, अनस, कासिम, नाजिम और जावेद को हत्या, दंगा, वैमनस्य फैलाने और अन्य गंभीर धाराओं में दोषी माना। वहीं छह अन्य आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया। सजा पर सुनवाई अलग से होगी।

क्या था अंकित शर्मा हत्याकांड?

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सुरक्षा सहायक के पद पर तैनात अंकित शर्मा 25 फरवरी 2020 को दफ्तर से घर लौटने के बाद दोबारा बाहर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बाद में उनका शव उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांद बाग पुलिया के पास खजूरी खास नाले से बरामद हुआ था। अंकित के पिता रविंदर शर्मा ने अपनी शिकायत में तत्कालीन AAP पार्षद ताहिर हुसैन और अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस जांच के बाद ताहिर समेत 11 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया था।

दिल्ली दंगों से जुड़ा था मामला

यह हत्याकांड फरवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध और समर्थन के दौरान भड़की उत्तर-पूर्वी दिल्ली की सांप्रदायिक हिंसा से जुड़ा था। कई दिनों तक चली हिंसा में 53 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। अंकित शर्मा हत्याकांड उस हिंसा के सबसे चर्चित मामलों में शामिल रहा।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।