अंकित हिंदू था इसलिए मार डाला, मुसलमान दोस्त भी बन गए कातिल; परिवार के जख्म आज भी ताजा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली दंगों में मारे गए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के परिवार का दावा है कि हिंदू होने के कारण उनके बेटे को निशाना बनाया गया। उसके मुस्लिम दोस्त भी हत्यारों के साथ हो गए।

अंकित हिंदू था इसलिए मार डाला, मुसलमान दोस्त भी बन गए कातिल; परिवार के जख्म आज भी ताजा

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की नृशंस हत्या के लगभग छह साल बाद पूर्व स्थानीय पार्षद ताहिर हुसैन सहित पांच आरोपियों को अदालत ने दोषी करार दिया। अदालत के फैसले से पीड़ित परिवार को राहत तो मिली है, लेकिन खालीपन का गहरा एहसास अब भी उन्हें परेशान कर रहा है। इस फैसले ने अंकित शर्मा के परिवार की दर्दनाक यादें ताजा कर दी हैं। अंकित शर्मा का परिवार अब उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास स्थित अपने पैतृक घर में नहीं रहता है। शर्मा के परिवार का कहना है कि उनका दर्द पहले की तरह ही ताजा है। आरोप लगाया कि अंकित को हिंदू होने के कारण निशाना बनाया गया था।

इससे पहले सोमवार को जज प्रवीण सिंह की अदालत ने फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे के दौरान अंकित शर्मा की हत्या में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन, हसीन उर्फ ​​मुल्लाजी उर्फ ​​सलमान, नजीम, कासिम और समीर खान को सोमवार को दोषी करार दिया।

अंकित शर्मा के साथ क्या हुआ था

छह साल पहले नाले में आईबी अधिकारी अंकित शर्मा का खून से लथपथ शव मिला था। घटना फरवरी 2020 की है, जब उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी। दंगों में 53 लोग मारे गए थे। 25 फरवरी 2020 को अंकित घर का सामान लेने के लिए घर से निकले और उसके बाद लापता हो गए। पुलिस ने दावा किया कि भीड़ उन्हें अगवा कर ले गई, उनकी हत्या कर दी और उसके शव को नाले में फेंक दिया।

हत्यारों ने 52 बार चाकू से गोदा था

पुलिस के मुताबिक, उसे 52 बार चाकू मारा गया था। उसका शव अगली सुबह नाले से बरामद किया गया। परिवार ने कहा कि सुरक्षा संबंधी चिंताओं और उस जगह पर रहने के सदमे के कारण वे दंगों के तुरंत बाद वहां से चले गए थे।

हिंदू होने के कारण निशाना बनाया

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में परिवार ने आरोप लगाया कि अंकित को हिंदू होने के कारण निशाना बनाया गया था। अंकित के बड़े भाई अंकुर ने कहा कि "मेरे भाई ने देश के लिए बलिदान दिया है। उसकी हत्या के सभी आरोपियों के लिए मौत की सजा मिलनी चाहिए।" अंकुर आगे कहते हैं कि “हर गली पार करते समय हमें वो घटना याद आ जाती थी। हर बार नाला पार करते हुए हमारा दिल बहुत भारी हो जाता था। वो यादें कभी नहीं मिटी। इसलिए हम वहां से निकल गए और तब से किराए के मकान में रह रहे हैं।”

हत्यारों को भी वो दर्द मिले

अंकुर ने जोर देकर कहा, “उन हत्यारों को भी वही दर्द मिलना चाहिए जो हमने सहा है। मेरा भाई मिलनसार व्यक्ति था जो हिंदू और मुसलमान दोनों से मेलजोल रखता था। उसके मन में किसी के प्रति कोई भेदभाव नहीं था, लेकिन जब उस पर हमला हुआ, तो उसके मुस्लिम दोस्तों ने भी इस अपराध में साथ दिया।”

आज भी तनाव में है परिवार

अंकित की हत्या का परिवार पर भावनात्मक असर पड़ा है। अंकित के माता-पिता हाई बीपी से पीड़ित हैं और दंगों या उससे जुड़े किसी भी मामले में चर्चा के बाद तनाव में आ जाते हैं। परिवार ने दोहराया कि उन्हें न्याय तभी मिलेगा जब इस मामले में दोषी ठहराए गए सभी लोगों को फांसी या अधिकतम सजा मिलेगी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।