आनंद विहार की सांसें होंगी अब आसान! MCD का मेगा प्लान, जो प्रदूषण और जाम को देगा मात

आनंद विहार की सांसें होंगी अब आसान! MCD का मेगा प्लान, जो प्रदूषण और जाम को देगा मात

संक्षेप:

दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाकों में से एक आनंद विहार में ट्रैफिक जाम और प्रदूषण खत्म करने के लिए MCD ने कमर कस ली है, जिसके तहत 150 बसों के लिए नई पार्किंग शुरू होगी और ISBT में बसों के रुकने की 25 मिनट की समय सीमा बढ़ाई जाएगी ताकि बसें सड़क पर खड़ी न हों और प्रदूषण भी कम हो सके।

Nov 07, 2025 11:12 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली का आनंद विहार ट्रैफिक जाम और धुंए का पर्याय बन चुका है। इस इलाके से निकलना मुश्किल हो जाता है। ट्रेन पकड़ने जाने वाले लोग एक्स्ट्रा समय लेकर घर से निकलते हैं। यहां सड़क पर इधर-उधर खड़ी बसें, उड़ती धूल और गुस्से में हॉर्न बजाते लोग.. ये नजारा आम है। लेकिन अब ये तमाशा जल्द खत्म होने वाला है। एमसीडी ने इसके लिए कमर कस ली है और एक धमाकेदार प्लान तैयार किया है जो इस इलाके को नया जीवन देने वाला है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

150 बसों का नया ठिकाना

सड़क पर बसें खड़ी करके ट्रैफिक ब्लॉक करने का खेल अब बंद होगा। MCD जल्द ही मैन आनंद रोड पर 150 बसों की पार्किंग शुरू करने जा रही है। अब प्राइवेट बस वाले बाहर सड़क कब्जाने की बजाय आराम से अंदर पार्क करेंगे।

25 मिनट का टाइमर अब लचीला बनेगा

सबसे मजेदार गड़बड़झाला ये है कि ISBT में बस को सिर्फ 25 मिनट रखने की इजाजत है, उसके बाद जुर्माना इतना कि ऑपरेटर डर के मारे बस बाहर निकालकर सड़क पर पटक देते हैं। इसकी वजह से जाम लग जाता है। अब एमसीडी का प्लान है कि शीतकालीन प्रदूषण सीजन में ये 25 मिनट की लिमिट बढ़ा दी जाए। ताकि बसें बस स्टैंड के भीतर आराम से खड़ी हो सकें।

AQI स्टेशन के पीछे सुपरफास्ट निर्माण

अधिकारियों ने बताया कि AQI स्टेशन के पीछे वाली सड़क पर काम तेज कर दिया है। साथ ही सड़कें चमकाने के लिए जेटिंग मशीनें और एक्स्ट्रा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। ताकि निर्माण के दौरान धूल ना उड़े और एक्यूआई ठीक रहे।

आनंद विहार है दिल्ली का ‘पॉल्यूशन किंग’

2018 में DPCC और CPCB ने 13 हॉटस्पॉट चुने थे, जहां PM2.5 सबसे ज्यादा था। नंबर-1 पर ताज पहनाया गया आनंद विहार को। बाकी इस लिस्ट में मुंडका, वजीरपुर, जहांगीरपुरी, आरके पुरम, रोहिणी, पंजाबी बाग, ओखला, बवाना, विवेक विहार, नरेला, अशोक विहार और द्वारका शामिल थे। अब एमसीडी का ये मेगा ऑपरेशन इन हॉटस्पॉट्स को कूल बनाने की पहली बड़ी जंग है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।