ग्रेटर नोएडा में 2 BHK फ्लैट लेने का मौका, GNIDA ला रहा नई स्कीम; जानिए दाम, साइज व अन्य जानकारी

Jan 24, 2026 01:26 am ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

फ्लैट की धनराशि जमा करने के लिए एकमुश्त और किस्तों में भुगतान की सुविधा रहेगी। एकमुश्त भुगतान करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। किस्तों में भुगतान का विकल्प चुनने वाले आवेदकों को दो साल में 4 किस्तों भी भुगतान करना होगा।

ग्रेटर नोएडा में 2 BHK फ्लैट लेने का मौका, GNIDA ला रहा नई स्कीम; जानिए दाम, साइज व अन्य जानकारी

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अपना घर लेने का सपना देख रहे लोगों को जल्द ही इसे पूरा करने का मौका मिलने वाला है। दरअसल ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने यहां ओमिक्रॉन वन-ए सेक्टर में कुछ बहुमंजिला इमारतें बनाई हैं, इन्हीं में से एक इमारत में खाली पड़े 90 टू BHK फ्लैटों को नीलामी के जरिए बेचा जाएगा और इसके लिए 28 जनवरी (बुधवार) को एक योजना लॉन्च होने जा रही है। जिसके तहत इस बहुमंजिला इमारत में 90 फ्लैट बेचे जाने हैं, और इनका आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा। इस बारे में एक प्रेस नोट जारी करते हुए GNIDA ने बताया कि इनफ्लैटों का रिजर्व प्राइज 73.23 लाख रुपए से लेकर 74.35 लाख रुपए तक रखा गया है और ई-नीलामी के दौरान सबसे ज्यादा बोली लगाने वालों को यह फ्लैट आवंटित किए जाएंगे।

योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

उपलब्ध फ्लैटों की संख्या- 90 टू BHK फ्लैट्स

फ्लैट्स का साइज- कार्पेट एरिया 83.38 वर्ग मीटर और सुपर एरिया 104.70 वर्ग मीटर

कौन से फ्लोर पर हैं फ्लैट्स- पहली से लेकर 15वीं मंजिल तक

फ्लैट्स का बेस प्राइज- 73.23 लाख से 74.35 लाख रुपए तक (सबसे ऊंची बोली भरने वाले को मिलेगा)

कब लॉन्च हो रही योजना- 28 जनवरी 2026

रिजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 18 फरवरी

प्रोसेसिंग फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 20 फरवरी

एक से लेकर 15वीं मंजिल तक हैं फ्लैट

प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि सोसाइटी के I ब्लॉक में स्थित इन 90 फ्लैटों की नीलामी के लिए नई स्कीम 28 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है और संपत्ति विभाग ने इस योजना को लॉन्च करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। फ्लैटों के साइज की जानकारी देते हुए प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि इन सभी फ्लैटों का कार्पेट एरिया 83.38 वर्ग मीटर और सुपर एरिया 104.70 वर्ग मीटर है। ये फ्लैट 1 से लेकर 15वीं मंजिल तक हैं और नीलामी के लिए इन फ्लैटों का रिजर्व प्राइस फ्लोर के हिसाब से 73.23 लाख रुपए से लेकर 74.35 लाख रुपए तक रखा गया है।

प्राधिकरण के अनुसार इस स्कीम के तहत पंजीकरण की आखिरी तारीख 18 फरवरी और प्रोसेसिंग फीस जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। जबकि नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पेपर्स जमा करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी है।

खाली पड़े 350 फ्लैटों में से बेच रहे 90 फ्लैट

नोट में बताया गया कि GNIDA ने ओमिक्रॉन-1ए में बहुमंजिला इमारत बनाते हुए इन फ्लैटों का निर्माण किया था, इनमें से ज्यादातर फ्लैटों का आवंटन तो पहले ही हो चुका है, लेकिन 350 फ्लैटों का आवंटन अभी तक नहीं हुआ था। जिसके बाद प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इनमें से 90 रिक्त फ्लैटों का आवंटन संपत्ति विभाग को करने का निर्देश दिया है, ताकि ग्रेटर नोएडा के इस इलाके में अपने घर की इच्छा रखने वालों का सपना पूरा हो सके।

130 मीटर रोड पर मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

उधर इस बारे में जानकारी देते हुए प्राधिकरण के ACEO सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सेक्टर ओमीक्रॉन वन-ए की लोकेशन बहुत अच्छी है। 130 मीटर रोड पर सीधी कनेक्टिविटी है। ग्रेटर नोएडा में जो लोग अभी तक अपना घर नहीं खरीद सके हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर है। ये सभी फ्लैट पहले से बने हुए हैं। इसलिए आवंटन और लीज डीड की प्रक्रिया पूरी होते ही पजेशन भी मिल जाएगा। जिससे खरीदने वालों को किराए से राहत मिल जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस योजना के लॉन्च होने पर ब्रॉशर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर भी उपलब्ध होगा। और फ्लैट लेने के इच्छुक लोग प्राधिकरण की वेबसाइट https://gnida.etender.sbi पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

ये सभी फ्लैट निर्मित अवस्था में हैं, ऐसे में आवंटन मिलने के बाद इनका पजेशन मिलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। तय समयावधि में इनकी लीज डीड की प्रक्रिया पूरी कराते हुए आवंटन भी मिल जाएगा। उधर फ्लैट की धनराशि जमा करने के लिए एकमुश्त और किस्तों में भुगतान की सुविधा रहेगी। एकमुश्त भुगतान करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। किस्तों में भुगतान का विकल्प चुनने वाले आवेदकों को दो साल में 4 किस्तों भी भुगतान करना होगा।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें