Hindi Newsएनसीआर Newsammonium nitrate nuh fertilizer dealer al-falah univarsity medical studies dr umar faridabad doctors module delhi blast
मेडिकल की पढ़ाई के बहाने दोगुने रेट पर खरीदा था अमोनियम नाइट्रेट, दुकानदार को एडवांस दिए पैसे

मेडिकल की पढ़ाई के बहाने दोगुने रेट पर खरीदा था अमोनियम नाइट्रेट, दुकानदार को एडवांस दिए पैसे

संक्षेप:

दिल्ली में ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ अमोनियम नाइट्रेट को नूंह के जिस दुकानदार ने बेचा था, उसके पास इसे बेचने की जरूरी अनुमति नहीं है। डॉक्टर मुजम्मिल ने मेडिकल छात्रों के प्रयोग से संबंधित काम की बात कह कर अमोनियम नाइट्रेट मांगा था। यह खुलासा मामले की जांच में हुआ है।

Nov 15, 2025 06:51 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, राजन शर्मा
share Share
Follow Us on

दिल्ली में ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ अमोनियम नाइट्रेट को नूंह के जिस दुकानदार ने बेचा था, उसके पास इसे बेचने की जरूरी अनुमति नहीं है। डॉक्टर मुजम्मिल ने मेडिकल छात्रों के प्रयोग से संबंधित काम की बात कह कर अमोनियम नाइट्रेट मांगा था। यह खुलासा मामले की जांच में हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसियां हिरासत में लिए गए आरोपी दुकानदार से गहन पूछताछ कर रही हैं। दुकानदार ने मुजम्मिल से अमोनियम नाइट्रेट उपलब्ध कराने के एवज में दोगुनी रेट वसूल किए थे। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि अमोनियम नाइट्रेट खरीदने के लिए डॉक्टर मुजम्मिल शकील के अलावा कौन-कौन और कब-कब गया था।

ये भी पढ़ें:फरीदाबाद मॉड्यूल पर नूंह-मेवात तक दिल्ली पुलिस का ऐक्शन, 3 और डॉक्टर पकड़े

ज्ञात हो कि पुलिस की जांच में सामने आ चुका है कि आतंकियों ने लाल किला पर ब्लास्ट के लिए अमोनियम नाइट्रेट नूंह जिले के पिनगवां इलाके से खरीदा था। यहां स्थित एक खाद-बीज की दुकान पर अमोनियम नाइट्रेट मौजूद था। इस दुकान के मालिक ने अमोनियम नाइट्रेट बेचने के लिए जरूरी परमिशन भी नहीं ली हुई थी।

ये भी पढ़ें:नूंह के खाद विक्रेता ने डॉ. मुजम्मिल को दिया था 300 KG अमोनियम नाइट्रेट

आतंकियों के साथी डॉक्टर मुजम्मिल शकील को यह बात अपने एक सहयोगी से पता चली थी। इसके बाद डॉक्टर मुजम्मिल शकील पिनगवां पहुंचा और वहां दुकानदार डब्बू से संपर्क किया।

दोगुने दाम पर बेचा अमोनियम नाइट्रेट

सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर मुजम्मिल ने डब्बू को बताया कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी में मेडिकल छात्रों के प्रयोग से संबंधित काम करने के लिए अमोनियम नाइट्रेट की जरूरत है। उसे बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट चाहिए और वह इसके लिए कोई भी दाम चुकाने को तैयार है। दुकानदार ने उसे अमोनियम नाइट्रेट उपलब्ध कराने की बात कही, लेकिन इसके एवज में दोगुनी रकम की मांग की। डॉक्टर मुजम्मिल शकील ने उसे एडवांस पैसे दिए और अमोनियम नाइट्रेट की बुकिंग की थी।

आठ छात्रों पर नजर : सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने विश्वविद्यालय के 65 छात्रों से अब तक पूछताछ की हैं। इसमें से 8 छात्र पुलिस के रडार पर हैं। ये छात्र डॉक्टर उमर और उसके सहयोगियों के सम्पर्क में थे। अब पुलिस इन छात्रों और इनके सम्पर्क में आए लोगों पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस इन सभी 8 छात्रों से दोबारा पूछताछ करने की तैयारी में हैं।

सज्जाद को कई कमेटियों में सदस्य बनवाया

फरीदाबाद के धौज गांव के अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चार आतंकी डॉक्टरों के तार दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट से जुड़े हैं। डॉ. शाहीन 2021 में यहां बतौर प्रोफेसर आई थी। उसे प्रबंधन ने विजिलेंस कमेटी में अहम पद दिया था। डॉ. शाहीन ने ही 2022 में पुलवामा के डॉक्टर मुजम्मिल गनी, उमर नबी और डॉ. सज्जाद अहमद को नौकरी दिलाई थी। नौकरी दिलाने के बाद डॉ. शाहीन ने सज्जाद को कई कमेटियों में सदस्य बनवाया।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।