दिल्ली में मोती बाग फ्लाईओवर के पास एम्बुलेंस जलकर खाक, पास खड़ी बाइक भी चपेट में आकर हुई भस्म

Sourabh Jain पीटीआई, नई दिल्ली
share

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं, जिन्होंने आग पर काबू पा लिया। घटनास्थल की जांच के लिए क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमों को बुलाया गया।

दिल्ली में मोती बाग फ्लाईओवर के पास एम्बुलेंस जलकर खाक, पास खड़ी बाइक भी चपेट में आकर हुई भस्म

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मोती बाग इलाके में स्थित फ्लाईओवर के पास गुरुवार शाम सफदरजंग अस्पताल की एक CAT एम्बुलेंस में लगी आग के बाद वह जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसकी चपेट में आकर उसके अंदर रखा एक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। इसी दौरान धमाके की वजह से वहां पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल में भी आग लग गई और वह भी जलकर खाक हो गई। हालांकि अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एम्बुलेंस वैन में उस वक्त आग लगी, जब वह समालखा में एक मरीज को छोड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल लौट रही थी। इसी दौरान फ्लाईओवर के पास शाम करीब 7:20 बजे इसमें आग लग गई।

ड्राइवर के पास वाली सीट के पास हुआ शॉर्ट सर्किट

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘शुरुआती जांच से पता चला है कि एम्बुलेंस में कंडक्टर की तरफ वाली सीट के पास शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी।’ ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोक दी, लेकिन आग की लपटों ने तेजी से पूरी एम्बुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया और एक धमाका हो गया। अधिकारी ने बताया, 'पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल में भी आग लग गई और वह पूरी तरह से जल गई।'

चश्मदीद ने बताई बिल्कुल अलग कहानी

उधर इस घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि, 'मैं अपने दोस्त के साथ जा रहा था। तभी हमने रास्ते में देखा कि गाड़ी में आग लगी हुई है और दोनों ड्राइवर अंदर सो रहे थे। इसके बाद मैंने एंबुलेंस का दरवाजा खटखटाया। वे उठे और चले गए। 2-3 मिनट में ही गाड़ी में आग लग गई। हमने ही पुलिस को सूचना दी थी। टाटा विंगर एंबुलेंस थी यह। पुलिसवाले दूर खड़े होकर सबकुछ देख रहे थे, लेकिन उन्होंने ट्रैफिक भी नहीं रुकवाया।'

बाइक जलकर हुई भस्म।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं, जिन्होंने आग पर काबू पा लिया। घटनास्थल की जांच के लिए क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमों को बुलाया गया।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।