केजरीवाल ने झाड़ा पल्ला पर ताहिर हुसैन के लिए अमानतुल्लाह खान समेत AAP के 2 नेता दुखी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भले ही ताहिर हुसैन से पल्ला झाड़ने की कोशिश की लेकिन उनकी पार्टी के कुछ अन्य नेता खुलकर हत्या के दोषी के प्रति हमदर्दी जाहिर कर रहे हैं। अंकित शर्मा मर्डर केस में दोषी करार दिए गए ताहिर के लिए दुख जाहिर किया है।

tahir aap leaders

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अफसर अंकित शर्मा को दिल्ली दंगों के दौरान बेरहमी से मार डालने के दोषी ताहिर हुसैन के लिए आम आदमी पार्टी (आप) में सहानुभूति के स्वर मुखर हो रहे हैं। 'आप' का पार्षद रहते हुए जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले ताहिर हुसैन से भले ही पार्टी प्रमुख ने यह कहकर पल्ला झाड़ा कि 'बहुत पहले ही निकाला जा चुका है', लेकिन उनके कुछ नेता ताहिर के लिए खुलकर हमदर्दी जाहिर कर रहे हैं। अंकित शर्मा की हत्या के साथ ही दंगा भड़काने के दोषी नेता के लिए अमानतुल्लाह खान के बाद हाजी यूनुस ने भी अपनी 'तड़प' दिखाई है।

मुस्तफाबाद के पूर्व विधायक हाजी यूनुस 'आप' के दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख भी रह चुके हैं। यूनुस केजरीवाल की ओर से पल्ला झाड़े जाने के कुछ घंटे बाद ही ताहिर के परिवार के दुआ मांगते नजर आए। उन्होंने पूर्व पार्षद और हाजी जैसे संबोधनों के साथ ताहिर हुसैन का जिक्र किया और कहा कि न्यायिक प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। यूनुस ने अंकित शर्मा की बजाय ताहिर हुसैन की तस्वीर लगाते हुए 'प्रभावित परिवारों' के लिए दुआ मांगी। पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पूर्व पार्षद हाजी ताहिर हुसैन के मामले में निचली अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। न्यायिक प्रक्रिया आगे भी जारी रह सकती रहेगी, ऐसे समय में किसी भी परिवार के लिए यह दौर बहुत कठिन होता है। मेरी खुदा से दुआ है कि सभी प्रभावित परिवारों को हिम्मत और दुःख को सहने की शक्ति दे।'

हाजी यूनुस के खिलाफ ही लड़ा था ताहिर

गौरतलब है कि जिस हाजी यूनुस ने ताहिर के दुख जाहिर किया है उनकी हार के लिए 'आप' के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने हत्या के दोषी को जिम्मेदार बताया है। ताहिर को पिछले विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने मुस्तफाबाद सीट से चुनाव लड़ाया था। भारद्वाज ने मंगलवार को एक पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए इसे याद किया। उन्होंने कहा, 'ताहिर हुसैन बाद में एआईएमआईएम में शामिल हुआ और आप के खिलाफ मुस्तफाबाद सीट से लड़ा। उसे आप के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए जमानत दी गई और इसने भाजपा को मुस्तफाबाद सीट जीतने में मदद की।' उनका इशारा ताहिर की वजह से मुस्लिम वोटों में बिखराव की ओर है।

अमानतुल्लाह खान ने क्या कहा?

यूनुस से पहले ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान ने भी ताहिर हुसैन के लिए खुलकर आवाज उठाई। उन्होंने ताहिर को दोषी करार दिए जाने पर दुख जाहिर करते हुए परिजनों के लिए दुआ मांगी। अमानतुल्लाह खान ने कहा, 'आज अदालत के जरिए पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दिल्ली दंगों में दोषी करार दिए जाने पर बहुत दुखी हूं, अल्लाह उसके घर वालों को सब्र अता करे हमारा कानून पर पूरा भरोसा है और अल्लाह की जात से उम्मीद है कि ताहिर हुसैन को ऊपरी अदालत से इंसाफ जरूर मिलेगा।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।