Hindi Newsएनसीआर NewsAl Falah University founder collected over 400 crore by duping students says ED
अल फलाह के मालिक ने धोखा देकर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, गल्फ भागने का खतरा: ED

अल फलाह के मालिक ने धोखा देकर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, गल्फ भागने का खतरा: ED

संक्षेप:

केंद्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया कि जवाद ने छात्रों और उनके अभिभावकों को धोखा देकर 415 करोड़ रुपये की कमाई की और उनके खाड़ी के देशों में भाग जाने का खतरा है जहां उनके पारिवारिक रिश्ते हैं।

Nov 19, 2025 05:53 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को अल फलाह यूनिवर्सिटी के प्रमुख और संस्थापक जवाद अहमद सिद्दीकी को 13 दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया कि जवाद ने छात्रों और उनके अभिभावकों को धोखा देकर 415 करोड़ रुपये की कमाई की और उनके खाड़ी के देशों में भाग जाने का खतरा है जहां उनके पारिवारिक रिश्ते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जवाद अहमद के वकील ने दावा किया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं। सिद्दीकी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार करने से पहले दिनभर अल फलाह समूह के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की। यूनिवर्सिटी 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए आत्मघाती हमले के बाद जांच के दायरे में आ गई। जिस आतंकी मॉड्यूल ने इस हमले को अंजाम दिया उसके कई सदस्य अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए थे।

जवाद को एडिशनल सेशंस जज शीतल चौधरी प्रधान के सामने प्रस्तुत किया गया। ईडी ने 14 दिनों की रिमांड मांगी थी। अदालत ने 1 दिसंबर तक के लिए जवाद को ईडी की हिरासत में भेज दिया। रिमांड आवेदन में ईडी ने अदालत को बताया कि सिद्दीकी के पास बहुत आर्थिक संसाधन और प्रभाव हैं। उनका परिवार गल्फ में मौजूद है और उनके भी भाग जाने की संभावना है।

एजेंसी ने कहा कि सिद्दीकी और उनके निर्देशन में काम करने वाले अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट ने छात्रों और अभिभावकों को NAAC मान्यता और UGC की पहचान के बारे में झूठे दावे कर गुमराह करके ₹415.10 करोड़ की राशि जुटाई। अदालत ने कहा कि आरोपी का गंभीर आर्थिक अपराधों का इतिहास रहा है। आशंका है कि यदि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह फरार हो सकता है, संपत्तियों को इधर-उधर कर सकता है या जांच में बाधा डाल सकता है।

ईडी ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की दो एफआईआर का संज्ञान लिया है। इनमें अल फलाह यूनिवर्सिटी पर मान्यता की स्थिति को फर्जी तरीके से दिखाकर छात्रों को दाखिले के लिए आकर्षित करने का आरोप लगाया गया है। ईडी की ओर से पेश हुए वकीलों ने बताया कि विश्वविद्यालय ने NAAC और UGC के प्रमाण-पत्रों को जालसाजी से तैयार किया, जिससे वह छात्रों का दाखिला जारी रख सके। एजेंसी ने दावा किया कि ट्रस्ट ने धोखाधड़ीपूर्ण तरीकों से फीस और शिक्षा संबंधी प्राप्तियों के रूप में ₹400 करोड़ से अधिक राशि जुटाई और इन धनराशियों को सिद्दीकी के व्यक्तिगत और निजी हितों के लिए मोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:सुसाइड बॉम्बिंग को ‘शहादत’ बताने वाले आतंकी उमर को असदुद्दीन ओवैसी का जवाब
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।