अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन पर ईडी का बड़ा एक्शन, 39 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Apr 07, 2026 05:47 pm ISTKrishna Bihari Singh भाषा, नई दिल्ली
share

ईडी ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी की 39.45 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इसमें दिल्ली का घर, फरीदाबाद की जमीन और बैंक खाते शामिल हैं। यह कार्रवाई छात्रों से धोखाधड़ी और धनशोधन के मामले में हुई है।

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन पर ईडी का बड़ा एक्शन, 39 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अल फलाह ग्रुप के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी 39.45 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। इस संपत्ति में दिल्ली के जामिया नगर का एक घर, फरीदाबाद में खेती की जमीन और कई बैंक खाते शामिल हैं। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी यह जांच छात्रों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में की जा रही है। 61 वर्षीय सिद्दीकी फिलहाल जेल में हैं। उनकी यूनिवर्सिटी पहले भी सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर रही है। इससे पहले ईडी इस मामले में यूनिवर्सिटी की 140 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त कर चुकी है।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी के दिल्ली के जामिया नगर में एक घर, फरीदाबाद में खेती की जमीन और कई बैंक खातों में जमा 39 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। ईडी की ओर से पीएमएलए कानून के तहत इन संपत्तियों को जब्त करने के लिए एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है।

जब्त संपत्तियों में घर, जमीन और रकम शामिल

सूत्रों के अनुसार, ईडी की ओर से जब्त की गई संपत्तियों में दिल्ली के जामिया नगर का एक घर, फरीदाबाद के धौज में खेती की जमीन और बैंक खातों में जमा पैसे शामिल हैं। इन संपत्तियों की कुल कीमत 39.45 करोड़ रुपये है। बता दें कि 61 वर्षीय जवाद अहमद सिद्दीकी अभी जेल में हैं। जवाद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के उस मामले में हुई है। यह मामला छात्रों के साथ धोखाधड़ी से जुड़ा है।

लाल किला ब्लास्ट से चर्चा में अल फलाह यूनिवर्सिटी

फरीदाबाद में स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी जांच एजेंसियों की नजर में तब आई जब वे 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में एक बम धमाका हुआ था। इस धमाके में 15 लोगों की जान गई थी। एजेंसियों की जांच में एक ह्वाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल का पता चला था। इस मामले में सिद्दीकी को पिछले साल ईडी ने गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने पहले ही यूनिवर्सिटी की लगभग 140 करोड़ रुपये की जमीन और इमारत को जब्त कर लिया है।

क्या आरोप?

सिद्दीकी के अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे संस्थानों पर छात्रों से धोखाधड़ी के आरोप थे। एजेंसी का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने 2018 से 2025 के बीच 415.10 करोड़ रुपये जुटाए और छात्रों के पैसे का निजी इस्तेमाल किया। 24 मार्च को ईडी ने सिद्दीकी को एक अन्य धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया जिसमें जांच से पता चला कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए गलत तरीके से जमीन हड़पी थी। सिद्दीकी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर इस जालसाजी को अंजाम दिया।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।