आधे-अधूरे एयरपोर्ट का उद्घाटन कर गए, नोएडा में अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने नोएडा के दादरी में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, उनके पास 9 साल का कोइ हिसाब नहीं है, इसलिए आधा-अधूरा उद्घाटन कर गए।

आधे-अधूरे एयरपोर्ट का उद्घाटन कर गए, नोएडा में अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला

समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने नोएडा के दादरी में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, उनके पास 9 साल का कोइ हिसाब नहीं है, इसलिए आधा-अधूरा उद्घाटन कर गए। उन्होंने कहा, इसे एनओसी दिलाने का काम समाजवादी पार्टी ने किया था। इसी के साथ उन्होंने किसानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा, अभी तो केवल एक फेज का उद्घाटन हुआ है। आगे और भी फेस का उद्घाटन होना है और ये हमारा वादा है कि हम किसानों के साथ जमीन का भेदभाव नहीं होगा।

उन्होंने कहा, आगे जो भी फेज बनेंगे, अगर किसान भाइयों की जमीन ली जाएगी तो बाजार भाव से ली जाएगाी। 64 फीसदी भी देंगे और 4 पर्सेंट प्लॉट भी देंगे। अखिलेश यादव ने कहा, जो कल रैली हुई थी उसकी तो पोल हमारे बहुत लोगों ने खोल दी है, कोई कैमरे से नहीं बच सकता है। जो पार्टी अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बोलते हैं उन्हें अपने सरकारी कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ा। यूनिवर्सिटी से ना केवल छात्रों को बुलाया गया बल्कि उन्हें ये भी कहा गया कि रैली के बाद उन्हें छुट्टी दी जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी की उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली से भी छुट्टी होना तय है।

‘एटीएम’ को लेकर कसा तंस

उन्होंने कहा, हम लोग तो 10 साल से सरकार में नहीं है, कम से कम अपने छोटी वाली एटीएम का तो हिसाब किताब कर लेते। इस एटीएम ने पूरी दुनिया को परेशान किया होगा। अखिलेश यादव ने कहा, हम सब लोगों ने वह लड़ाई लड़ी थी जब दूसरे लोग हमारे इतिहास, हमारे सम्राट को भी छीनना चाहते थे। 2027 में सरकार बनाइए, राजधानी लखनऊ में तमाम PDA महापुरुषों के योगदान को याद दिलाने के लिए रिवर फ्रंट पर प्रतिमा लगाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा, PDA के लोग ये जानते हैं, महसूस करते हैं कि उनके साथ भेदभाव, तिरस्कार होता है और समय समय पर उनका सम्मान छीना जाता है। हमें बदलाव लाना होगा, इसके लिए साल लगे या सदी हम पीछे नहीं हटेंगे।

सपा मुखिया ने कहा, जिसने अन्याय की, अपमान की, उत्पीड़न की, भेदभाव की अपेक्षा नहीं झेली है वह कभी हमारा दर्द नहीं समझ सकते हैं। वह हमारा दर्द नहीं महसूस कर सकते हैं जो हमारे घर को गंगाजल से धुलवाने पर हमें हुआ था। अखिलेश यादव ने कहा, नौकरी इनके एजेंडे में कभी नहीं रही क्योंकि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के संविधान के तहत जो आरक्षण है वो उनके एजेंडे में कभी नहीं रहा, इसीलिए सरकारी नौकरी नहीं देते पेपर लीक कराते हैं।

महिलाओं को हर सात 40 हजार देने का वादा

अखिलेश यादव ने रैली में कहा, आने वाले समय में भरोसा दिलाना चाहते हैं कि 1090 कौ और मजबूत करके अपनी बहनों को सुरक्षा देने का काम करेंगे, समाजवादी पेंशन दोबारा शुरू करेंगे और अपनी गरीब माताओं बहनों के लिए 40 हजार रुपया हर साल देकर उनका सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।