कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 को आए 'संकट' में जिसे बनाया कप्तान अब वह भी पकड़े गए

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

10 अक्टूबर को जब अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को जब दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था तो आजिंक्य शिंदे को आंदोलन की अगुआई की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

abhijeet dipke saurav das
सौरभ दास और आशुतोष रांका के साथ आजिंक्य शिंदे भी हिरासत में लिए गए।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी आजिंक्य शिंदे को मंगलवार को जंतर-मंतर पर अवैध तरीके से घुसने और प्रदर्शन की कोशिश करते हुए दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शिंदे सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका के साथ गेट फांदकर चुपके से जंतर-मंतर पर दाखिल हुए थे, जिसे दो दिन पहले ही आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया है।

शिंदे का हिरासत में जाना कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 10 अक्टूबर को जब सीजेपी पर नेतृत्व का संकट खड़ा हुआ तो उन्हें ही कप्तान बनाया गया था। सीजेपी के तीनों बड़े नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने के बाद शिंदे को प्रदर्शन की अगुआई की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दीपके ने एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो के जरिए घोषणा की थी कि उनकी गैरमौजूदगी में शिंदे इस आंदोलन की अगुआई करेंगे।

तब बच गए थे शिंदे, अब दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

10 अक्टूबर के दिन जब अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका और रत्ना सिंह समेत सीजेपी के तमाम बड़े नेता हिरासत में ले लिए गए और समर्थन करने जर्मनी से आए यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी पकड़ लिया गया था तब आजिंक्य शिंदे सीजेपी के उन गिने-चुने नेताओं में थे जो पुलिस की गिरफ्त में नहीं थे। प्रदर्शन से तीन दिन पहले ही दिल्ली आ चुके शिंदे को सीजेपी ने 'विकल्प' के तौर पर सुरक्षित रखा और सुनिश्चित किया कि वे हिरासत में ना हों। अब जब सीजेपी के सभी नेता हिरासत से बाहर आ गए थे और अभिजीत दीपके दादी की मौत के बाद महाराष्ट्र में अपने घर पर हैं तो शिंदे ने खुद भी ऐसे प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला किया, जहां हिरासत में लिया जाना तय था।

जंतर-मंतर पर कैसे गए सीजेपी नेता

सीजेपी के तीन बड़े नेता और उनकी टीम के कुछ सदस्य मंगलवार सुबह अचानक जंतर-मंतर पहुंच गए। जंतर-मंतर जाने वाली सड़कों पर सुरक्षा की चौकसी देखते हुए सीजेपी नेताओं ने एक पिछले दरवाजे का इस्तेमाल किया जहां सुरक्षा नहीं थी। सीजेपी के नेता और कार्यकर्ता एक गेट कूदकर अंदर दाखिल हो गए। हालांकि, वहां पहुंचते ही पहले से तैनात सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड में आ गए और तुरंत सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए जाने के बाद सभी नेता ‘भारत माता की जय’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा’ दो जैसे नारे लगा रहे थे। बाद में पुलिस सभी को वैन में बिठाकर अपने साथ ले गई। सीजेपी ने इसे अपनी जीत बताते हुए कहा कि उन्होंने जंतर-मंतर के किले को भेद दिया है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsकॉकरोच जनता पार्टी ने 10 को आए 'संकट' में जिसे बनाया कप्तान अब वह भी पकड़े गए