Hindi Newsएनसीआर न्यूज़ajay maken explains why india bloc not supported congress in delhi elections 2025

क्यों INDIA गठबंधन नहीं दे रहा दिल्ली में कांग्रेस का साथ, बड़े नेता ने बताई अंदर की बात

  • कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अजय माकन ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में दिल्ली चुनाव के दौरान गठबंधन न होने और इंडिया ब्लॉक के दलों का कांग्रेस को समर्थन न देने पर बड़ी बात बताई। उन्होंने हरियाणा में भी बात न बन पाने की वजह बताई।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, एएनआईTue, 4 Feb 2025 10:06 AM
share Share
Follow Us on
क्यों INDIA गठबंधन नहीं दे रहा दिल्ली में कांग्रेस का साथ, बड़े नेता ने बताई अंदर की बात

दिल्ली चुनाव में इस बार कांग्रेस अकेले 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी से उनके गठबंधन की अटकलें थीं, लेकिन बात नहीं बनी। इसके अलावा इंडिया गठबंधन के कई दलों जिसमें समाजवादी पार्टी, टीएमसी और राजद ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है। कांग्रेस को दिल्ली चुनाव में अकेला छोड़ने पर अजय माकन ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में इसका जवाब दिया है। माकन ने कहा कि हमने अपने महागठबंधन के दलों से बात की थी,यहां तक की हमने केजरीवाल से भी बात की थी, लेकिन बात नहीं बनी।

क्यों नहीं मिला साथ?

एएनआई को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अजय माकन ने बताया कि हमने इंडिया ब्लॉक के साथियों से इस बारे में बात की थी। माकन ने आगे कहा कि हमने सभी दलों से बात की थी और कहा कि आप हमारे साथ आइए और न्यूट्रल रहिए। अजय माकन से पूछा गया कि क्या महागठबंधन के साथियों ने आपके पार्टी की बात नकार दी? इसपर माकन ने कहा कि दलों ने हमारी बात नहीं मानी तभी तो आज वो आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।

'केजरीवाल ने पीठ में छूरा घोंपने का काम किया'

राज्यसभा सांसद अजय माकन ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि दिल्ली चुनाव में गठबंधन के लिए हम अरविंद केजरीवाल के पास भी गए थे। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में भी हमारी सीटों को लेकर बात हुई थी। तब वो लोग 4 की जगह 6 सीट चाह रहे थे,हमने कहा कि हमें अपने लोकल लीडर्स से बात करने दीजिए। उसके अगले दिन अरविंद केजरीवाल जेल से छूटे और हरियाणा में 90 की 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। दिल्ली में भी इन्होंने यही किया। माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पीठ में छूरा घोंपने का काम किया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें