दिल्ली के फाइव स्टार होटल में मिली एयर इंडिया के पायलट की लाश, बिस्तर पर अचेत पड़े थे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में एक फाइव स्टार होटल के कमरे में एयर इंडिया के पायलट की लाश बरामद हुई। वह मुंबई के रहने वाले थे। होटल के स्टाफ ने जब दरवाजा खोला तो वह अपने बिस्तर पर अचेत पड़े थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है।

दिल्ली के होटल में एयर इंडिया के पायलट की लाश मिली।
दिल्ली के होटल में एयर इंडिया के पायलट की लाश मिली।

दिल्ली के वसंतकुंज नार्थ स्थित फाइव स्टार होटल के कमरे से शुक्रवार को एयर इंडिया के पायलट का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डॉक्टर ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। फिलहाल विसरा को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 46 साल के सन्नी शरद असलदेकर के तौर पर हुई है। मुम्बई निवासी सन्नी गुरुवार को होटल द ग्रैंड में रुके थे। उन्हें शुक्रवार रात 10.30 पर एयरपोर्ट जाना था। एयर इंडिया के अधिकारियों ने शुक्रवार को सन्नी से सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए। फिर उन्होंने सन्नी के पायलट भाई को जानकारी दी। भाई ने होटल स्टाफ से सम्पर्क किया। स्टाफ ने जब दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। मास्टर की से दरवाजा खोला तो देखा कि सन्नी अपने बिस्तर पर अचेत पड़े थे। उनको अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया।

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

उधर, करावल नगर इलाके में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 साल के राजकुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने पड़ोसियों पर उसकी पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात नशे में राजकुमार किसी महिला से टकरा गया था। इसी बात पर महिला के पति से उसकी कहासुनी हुई। आरोप है कि उस समय राजकुमार ने नशा किया था। धक्का-मुक्की में वह गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

राजकुमार परिवार के साथ करावल नगर इलाके में स्थित अंकुर एंक्लेव में रहता था। शुक्रवार देर रात राजकुमार की पत्नी को कॉल कर किसी ने खबर दी कि राजकुमार जख्मी हो गया है। परिजन मौके पर पहुंचे और उसको राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को किसी परिजन ने कॉल कर पीटकर हत्या करने सूचना दी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। उधर, पड़ोसी ने राजकुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

दोहरे हत्याकांड में तीन आरोपी पकड़े

उत्तर पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ ने जहांगीरपुरी में आरिफ नाम के युवक की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि इनमें से फरार चल रहे दो आरोपियों ने आदर्श नगर में एक और युवक की हत्या की थी। डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि 17 जुलाई को जहांगीरपुरी इलाके में 22 वर्षीय आरिफ की हत्या हुई थी। दो गुटों के बीच पुराने विवाद में यह हत्या हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि विशाल, सरताज और परवेज इस हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस ने इनके कब्जे से पिस्टल बरामद की है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली के फाइव स्टार होटल में मिली एयर इंडिया के पायलट की लाश, अचेत पड़े थे