Hindi Newsएनसीआर Newsair india Delhi Mumbai flight returned to igi after technical issue
एयर इंडिया का विमान, फिर हलक में आई जान; दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया का विमान, फिर हलक में आई जान; दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

संक्षेप:

एयर इंडिया के विमान में एक बार फिर यात्रियों की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब आसमान में उड़ते समय इसमें खराबी आ गई। सोमवार सुबह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़े विमान को वापस उतारना पड़ा।

Dec 22, 2025 10:26 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एयर इंडिया के विमान में एक बार फिर यात्रियों की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब आसमान में उड़ते समय इसमें खराबी आ गई। सोमवार सुबह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़े विमान को वापस उतारना पड़ा। गनीमत रही कि विमान ने सुरक्षित रूप से लैडिंग की और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एयर इंडिया का विमान AI 887 दिल्ली से सुबह 6.40 पर मुंबई के लिए उड़ा था। बताया जा रहा है कि उड़ान के कुछ देर बाद इसमें खराबी का पता चला। टाइम्स नाऊ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बीच आसमान विमान का दाहिना इंजन बंद हो गया। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई। प्रोटोकॉल के तहत अपनाए जाने वाले सभी इंतजाम किए गए। गनीमत रही कि विमान ने सुरक्षित रूप से लैडिंग की।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके कहा कि AI887 ने दिल्ली से मुंबई के लिए टेक ऑफ किया था। एक टेक्निकल समस्या की वजह से एसओपी के तहत दिल्ली में वापस लौटा। विमान ने दिल्ली में सुरक्षित लैडिंग की। यात्रियों और क्रू को बाहर निकाल लिया गया।

एयर इंडिया के विमानों में हाल के दिनों में इससे पहले भी कुछ मौकों पर तकनीकी गड़बड़ियां सामने आई हैं। इसी साल अहमदाबाद में लंदन के लिए उड़ान भरते ही विमान क्रैश हो गया था। इस घटना में करीब 250 लोगों की जान चली गई थी। विमान में सवार एक यात्री को छोड़कर अन्य सभी की मौत हो गई।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।