एयर इंडिया फ्लाइट में 5 मिनट के टर्बुलेंस ने मचाई अफरा-तफरी, क्रू मेंबर्स की रीढ़ और गर्दन में चोट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में चार से पांच मिनट तक चले भीषण टर्बुलेंस में 17 लोग घायल हो गए। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि कुछ केबिन क्रू सदस्यों को गर्दन और रीढ़ में चोटें आई हैं। 

एयर इंडिया फ्लाइट में 5 मिनट के टर्बुलेंस ने मचाई अफरा-तफरी, क्रू मेंबर्स की रीढ़ और गर्दन में चोट

फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में आए भीषण टर्बुलेंस को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि विमान में करीब चार से पांच मिनट तक लगातार गंभीर टर्बुलेंस रहा, जिसके कारण विमान में सवार 17 लोग घायल हो गए। घटना की जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विमान के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) की जांच की जा रही है।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायल क्रू मेंबर्स से मुलाकात के बाद कहा कि यात्रियों ने भी करीब चार से पांच मिनट तक टर्बुलेंस रहने की जानकारी दी। इसी दौरान विमान के अंदर कई लोग घायल हुए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एनडीटीवी की रिपोर्ट में मंत्री के मुताबिक, कुछ केबिन क्रू सदस्यों को गर्दन और रीढ़ (टेलबोन के पास) गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उन्हें अभी निगरानी में रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सभी घायल क्रू को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

एयर इंडिया ने बताया कि घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए सभी 13 यात्रियों को बुधवार दोपहर तक छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, चार केबिन क्रू सदस्य अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। एयरलाइन ने कहा कि उसकी टीम अस्पतालों में मौजूद है और प्रभावित यात्रियों व उनके परिवारों की हरसंभव मदद कर रही है।

यह घटना सोमवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में हुई थी। एयरबस A320neo विमान फुकेत से दिल्ली आ रहा था और उसमें 137 यात्री तथा 8 क्रू सदस्य सवार थे। दिल्ली पहुंचने से करीब एक घंटे पहले विमान अचानक भीषण टर्बुलेंस की चपेट में आ गया।

राम मोहन नायडू ने बताया कि विमान के दिल्ली पहुंचते ही मेडिकल टीम को तैनात कर दिया गया था। एयरपोर्ट पर प्राथमिक उपचार के बाद जिन लोगों को अधिक इलाज की जरूरत थी, उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता और फोर्टिस अस्पताल भेजा गया।

मंत्री ने घायल होने के बावजूद यात्रियों की मदद जारी रखने के लिए केबिन क्रू की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि चार क्रू मेंबर्स गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद विमान के सुरक्षित उतरने तक लगभग एक घंटे तक अपनी ड्यूटी निभाते रहे। उनके साहस और पेशेवर व्यवहार की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है।

घटना की जांच फिलहाल नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) कर रहा है। मंत्री ने बताया कि विमान को अलग हैंगर में ले जाया गया है और उसका फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) तथा कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) जांच एजेंसी के पास हैं। जांच पूरी होने के बाद पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर