Hindi Newsएनसीआर NewsAIIMS Rewari OPD services may start by March 2026 patients from Gurugram and many areas will get benefit
रेवाड़ी एम्स में मार्च तक OPD सेवा शुरू करने की तैयारी, NCR के कई इलाकों को होगा लाभ

रेवाड़ी एम्स में मार्च तक OPD सेवा शुरू करने की तैयारी, NCR के कई इलाकों को होगा लाभ

संक्षेप:

गुरुग्राम से सटे हरियाणा के रेवाड़ी और आसपास के लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को बताया कि माजरा एम्स में ओपीडी सेवा मार्च 2026 में शुरू कर दी जाएगी।  

Dec 14, 2025 02:37 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम से सटे हरियाणा के रेवाड़ी और आसपास के लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को बताया कि माजरा एम्स में ओपीडी सेवा मार्च 2026 में शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा क्षेत्र को दी गई 1700 करोड़ रुपये की एम्स की सौगात अपना मूर्त रूप लेने लग रही है।राव इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को रेवाड़ी जिले के माजरा गांव में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने गाइडलाइन के तहत मार्च-2026 तक एम्स में ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ने एम्स और एजेंसी के अधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए कहा कि रेवाड़ी जिला के माजरा गांव में बन रहे एम्स को अच्छी गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा किया जाए। इस वित्त वर्ष के आखिरी महीने मार्च 2026 तक ओपीडी शुरू की जाए।

लोगों को राहत : केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओपीडी शुरू होने से रेवाड़ी जिले और आसपास के क्षेत्र के लोगों को इलाज कराने में काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि एम्स के बचे कार्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके अलावा फैकल्टी संबंधी व्यवस्थाएं भी समय से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मेडिकल क्लासेज भी अगले सेशन में शुरू करवाने के निर्देश दिए।

इलाज कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा

केंद्रीय मंत्री ने निरीक्षण के दौरान रेलवे लाइन के ऊपर से बनने वाले ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए। एम्स के निदेशक डॉ. डी.एन. शर्मा ने बताया कि एम्स का कार्य तेजी से चल रहा है। मार्च में ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। जून-जुलाई के सेशन से यहां मेडिकल कक्षाएं भी शुरू करवा दी जाएंगी। बावल विधायक डॉ.कृष्ण कुमार ने कहा कि एम्स बनने से आसपास क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।