Hindi Newsएनसीआर NewsAIIMS Delhi OPD patients will no longer need to stand in lines work start on new plan
एम्स की OPD में मरीजों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी, नई योजना पर काम शुरू

एम्स की OPD में मरीजों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी, नई योजना पर काम शुरू

संक्षेप:

दिल्ली एम्स में पहुंचने वाले मरीजों को ओपीडी में इलाज के लिए संभावित वेटिंग टाइम की जानकारी उनके मोबाइल पर मिलेगी। एम्स प्रशासन इस योजना पर काम कर रहा है। यह सुविधा शुरू होने पर एम्स की ओपीडी में बिना अपॉइंटमेंट इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।  

Jan 09, 2026 05:43 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली एम्स में पहुंचने वाले मरीजों को ओपीडी में इलाज के लिए संभावित वेटिंग टाइम की जानकारी उनके मोबाइल पर मिलेगी। एम्स प्रशासन इस योजना पर काम कर रहा है। यह सुविधा शुरू होने पर एम्स की ओपीडी में बगैर अपॉइंटमेंट के इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को इलाज में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। उनका ओपीडी रजिस्ट्रेशन आसानी से हो सकेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:अब रात को भटकना नहीं पड़ेगा, दिल्ली एम्स में आश्रय सुविधा शुरू; खाना भी मुफ्त

मरीजों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी

योजना के मुताबिक, बिना अपॉइंटमेंट के पहुंचे मरीजों को एक हॉल में एकत्रित कर कर्मचारी आभा आईडी बनाएंगे। इसमें मरीज का मोबाइल नंबर भी अंकित रहेगा। इसके बाद उन्हें टोकन दिया जाएगा और मोबाइल पर ओपीडी रजिस्ट्रेशन में कितना समय लगेगा, इसकी जानकारी दी जाएगी। इससे मरीजों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। एम्स की ओपीडी में हर दिन 14-15 हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में लंबी लाइन लगती है।

ये भी पढ़ें:सिर्फ 14 दिनों तक चीनी छोड़ने से क्या होगा? एम्स के डॉक्टर ने बताए फायदे!

चिंता जाहिर की थी

मरीजों की परेशानी पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से संबंधित स्थायी संसदीय समिति भी अपनी चिंता जाहिर कर चुका है। इस समस्या के समाधान के लिए समिति ने एम्स से डिजिटल कतार प्रबंधन प्रणाली शुरू करने की सिफारिश की थी। इसके बाद एम्स ने समिति को बताया है कि निर्धारित अपॉइंटमेंट वाले मरीजों के लिए डिजिटल कतार प्रबंधन प्रणाली लागू की गई है।

शुल्कों में समानता लाने के निर्देश दिए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी एम्स से कहा है कि वे अपने शुल्कों में यथासंभव समानता लाएं। दरअसल, नई दिल्ली समेत देशभर में चल रहे 19 एम्स में इलाज के अलग-अलग शुल्कों को लेकर सरकार को लंबे समय से शिकायतें मिल रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि हालांकि सभी एम्स अपने-अपने शुल्क निर्धारण के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन इसमें बहुत ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी एम्स में मार्च तक OPD शुरू करने की तैयारी, NCR के कई इलाकों को होगा लाभ
ये भी पढ़ें:गोल गप्पे का पानी सेहत के लिए नहीं होता अच्छा, एम्स की डॉक्टर ने बताए नुकसान
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।