Hindi Newsएनसीआर NewsAI radiologist at AIIMS prepares X-ray report, sparks debate on social media
एम्स में एआई रेडियोलॉजिस्ट ने तैयार की एक्सरे रिपोर्ट, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

एम्स में एआई रेडियोलॉजिस्ट ने तैयार की एक्सरे रिपोर्ट, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

संक्षेप:

वायरल रिपोर्ट में डिस्क्लेमर देते हुए सफाई में लिखा गया है कि एआई द्वारा तैयार यह रिपोर्ट प्रारंभिक है और सिर्फ डॉक्टरों के इस्तेमाल के लिए है। इसे स्वतंत्र या प्राथमिक इलाज के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

Nov 13, 2025 11:46 pm ISTSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, रणबिजय सिंह, दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली स्थित एम्स में एक्सरे जांच की रिपोर्ट तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ली जा रही है। इसी क्रम में एम्स में AI द्वारा जारी एक्सरे रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस रिपोर्ट पर लिखा गया है कि यह AI रेडियोलॉजिस्ट द्वारा सत्यापित है। इसको लेकर गुरुवार को सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई डॉक्टरों ने इसे रेडियोलॉजी जांच के क्षेत्र में बड़ी छलांग बताया तो कुछ इसकी कानूनी वैधता को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस मामले पर एम्स ने आधिकारिक तौर पर कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन AI रेडियोलॉजिस्ट द्वारा जारी वायरल रिपोर्ट पर एम्स की तरफ से सफाई उस पर दर्ज है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेडियोलॉजी के एक विशेषज्ञ डॉ. सुमेर सेठी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि AI ने एम्स में एक एक्स-रे रिपोर्ट लिखी। यह चिकित्सा तकनीक के लिए एक बड़ी छलांग है और काम की गति को बढ़ावा देने में एक बेहतरीन कदम है। यह रिपोर्ट को तेजी से पढ़ने, कम चूक व बेहतर प्राथमिकता का माध्यम है। साथ ही वायरल रिपोर्ट हमें याद दिलाती है कि एआई के परिणाम प्रारंभिक होते हैं और उनका चिकित्सकीय रूप से संबंध होना आवश्यक है।

एम्स में एआई रेडियोलॉजिस्ट ने तैयार की एक्सरे रिपोर्ट, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

उन्होंने आगे कहा कि रेडियोलॉजी के विशेषज्ञ रिपोर्ट के संदर्भ व उसकी जटिलता की बारीकियों की व्याख्या करते हैं। भविष्य में एआई रेडियोलॉजिस्ट की सहायता करेगा, उनकी जगह नहीं लेगा। डॉ. मयंक प्रतीक नामक एक डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि जैसा कि उन्होंने कहा कि अगले दस वर्षों में रेडियो डायग्नोसिस में एआई जगह ले लगेगा। यह रिपोर्ट उसका सबूत है। एआई द्वारा निर्मित एक्सरे रिपोर्ट एम्स से ली गई है। भविष्य अभी आने वाला नहीं है। वह पहले ही आ चुका है।

वायरल रिपोर्ट में डिस्क्लेमर देते हुए सफाई में लिखा गया है कि एआई द्वारा तैयार यह रिपोर्ट प्रारंभिक है और सिर्फ डॉक्टरों के इस्तेमाल के लिए है। इसे स्वतंत्र या प्राथमिक इलाज के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।