अग्निवीर अभ्यर्थी की लोनी में मिली लाश, छाती-कनपटी पर गोली के निशान, आखिर किसने किया मर्डर?

लाइव हिन्दुस्तान, हरदीप श्रीवास्तव, लोनी
Follow us on Google News
share

पुलिस को जांच में युवक के कनपटी व छाती में गोली मारने के निशान मिले। पुलिस को मौके से बीयर की चार कैन और तीन गिलास बरामद हुए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की ने मामले में दो के खिलाफ शिकायत दी है।

अग्निवीर अभ्यर्थी की लोनी में मिली लाश, छाती-कनपटी पर गोली के निशान, आखिर किसने किया मर्डर?

दिल्ली एनसीआर के लोनी थाना क्षेत्र के सिखरानी गांव में ट्यूबवेल के पास बुधवार शाम बीस वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस को जांच में युवक के कनपटी व छाती में गोली मारने के निशान मिले। पुलिस को मौके से बीयर की चार कैन और तीन गिलास बरामद हुए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की ने मामले में दो के खिलाफ शिकायत दी है। परिजनों ने बताया, उनका लड़का अग्निवीर की तैयारी कर रहा था।

ट्यूबवेल के पास मिली लाश, छाती-कनपटी पर गोली

लोनी थाना क्षेत्र के सिखरानी गांव में नहर के पास स्थित हंसराज स्टेडियम के निकट ट्यूबवेल पर राहगीरों ने बुधवार शाम करीब पांच बजे एक युवक का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मृतक की कनपटी व छाती में गोली मारने के निशान मिले है।

लाश के पास पड़ी थीं बीयर की बोतले

मृतक के पास बीयर की चार केन व तीन गिलास पड़े मिले। जिनमें दो केन खाली और दो भरी हुई थी। मृतक के पास पड़े बैग में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त जनपद बागपत के डोला गांव निवासी बीस वर्षीय नितिन राणा पुत्र सोमपाल के रूप में हुई। बैग में पुलिस को दो जोड़ी कपड़े मिले। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए है।

घर से इंटरव्यू देने निकला था छात्र

परिजनों ने पुलिस को बताया कि पुत्र अग्निवीर की तैयारी कर रहा था। दोपहर करीब एक बजे घर से कंपनी में इंटरव्यू की बात कहकर निकला था। मृतक का साथी बागपत रेलवे स्टेशन पर छोड़कर गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि फरवरी माह में गांव की एक युवती घर से चली गई थी। जिसे नितिन ने गांव के बाहर तक छोड़ा था। जिसके चलते उक्त परिवार के लोग पुत्र से रंजिश रखने लगे थे। घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस की टीम घटनास्थल की ओर आने जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

क्या बोली पुलिस

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया, परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताते हुए गांव में रहने वाले दो भाईयों के खिलाफ शिकायत दी है। मृतक को चार से पांच गोली मारी गई है। परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की तीन टीम मामले की जांच में जुटी है, आखिर ये मर्डर किसने किया है?

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।