सत्य निकेतन हादसे का असर: करोल बाग-चांदनी चौक समेत 10 इलाकों में बुलडोजर; कब-कहां ऐक्शन

नई दिल्ली, भाषा
Follow us on Google News
share

सत्य निकेतन में पीजी इमारत गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी। एससीडी की टीम घटना से सबक लेते हुए शहर के 12 जोन में खतरनाक इमारतों को बुलडोजर से गिरा रही है।

MCD Bulldozer action in 10 Areas of delhi
सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी का दिल्ली भर में बुलडोजर ऐक्शन जारी है।

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पीजी इमारत के गिरने से पांच छात्रों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना से सबक लेते हुए नगर निगम (एमसीडी) की टीम खतरनाक इमारतों, अनाधिकृत निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन जारी रखे हुए है। एमसीडी टीम का बुलडोजर ऐक्शन करोग बाग, चांदनी चौक समेत 10 इलाकों में जारी रहने की उम्मीद है।

एमसीडी ने गुरुवार को दिल्ली के सभी 12 जोन में तोड़फोड़ और प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखी हुई है। यह कार्रवाई सत्य निकेतन में एक इमारत ढहने की घटना के कुछ दिन बाद हुई है जिसमें छात्रों का 'पेइंग गेस्ट' (पीजी) आवास संचालित किया जा रहा था। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई और कम से कम पांच लोग घायल हो गए।

एमसीडी की टीम लक्ष्मी नगर, जगतपुरी और पांडव नगर जैसे इलाकों से सामने आए दृश्यों में नगर निगम की टीम भवन नियमों का उल्लंघन करने वाली संरचनाओं के खिलाफ तोड़फोड़ और प्रवर्तन कार्रवाई करती नजर आईं।

करोग बाग और चांदनी चौक में ऐक्शन

पिछले दो-तीन दिन में एमसीडी की टीम ने विश्वास नगर, मुखर्जी नगर, जामिया नगर, शाहीन बाग, तिलक नगर, करमपुरा, करोल बाग, रमेश नगर, मानसरोवर गार्डन, चांदनी चौक और नेहरू विहार में भी कार्रवाई की। इन इलाकों में यह अभियान आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।

सत्य निकेतन में भी बुलडोजर

इस बीच, एमसीडी ने छह सितंबर को सत्य निकेतन में ढही इमारत से सटी इमारत को नियंत्रित तरीके से गिराने का काम भी फिर शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस इमारत को चरणबद्ध और नियंत्रित तरीके से गिराया जा रहा है।

बता दें कि यह अभियान दिल्लीभर में अनधिकृत निर्माण, संपत्तियों के अवैध इस्तेमाल और संरचनात्मक रूप से असुरक्षित इमारतों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई का हिस्सा है। सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना के बाद इस अभियान को तेज कर दिया गया है।

1252 पीजी इमारतों का सर्वेक्षण

घटना के बाद शुरू किए गए सुरक्षा आकलन अभियान के तहत एमसीडी ने सात से नौ सितंबर के बीच 1,252 पेइंग गेस्ट इमारतों का सर्वेक्षण किया। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, एक जून से नौ सितंबर के बीच नगर निकाय ने शहरभर में अपने प्रवर्तन अभियान के तहत 1,053 तोड़फोड़ की कार्रवाइयां कीं, 491 संपत्तियों को सील किया तथा 2,316 कारण बताओ नोटिस और 757 तोड़फोड़ नोटिस जारी किए।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसत्य निकेतन हादसे का असर, करोल बाग-चांदनी चौक समेत 10 इलाकों में बुलडोजर