Hindi Newsएनसीआर NewsAfter 103 Days Delhi Air Turns Clean Pollution Threat Looms Again
103 दिन बाद 'शुद्ध' हुई दिल्ली की हवा पर संकट मंडराया, फिर प्रदूषण की चेतावनी

103 दिन बाद 'शुद्ध' हुई दिल्ली की हवा पर संकट मंडराया, फिर प्रदूषण की चेतावनी

संक्षेप:

Delhi Air: 103 दिन बाद दिल्ली की हवा साफ नजर आई। सीपीसीबी ने जानकारी दी कि रात 10 बजे 163 एक्यूआई दर्ज हुआ। हालांकि AQEWS ने दैनिक बुलेटिन में आज से फिर प्रदूषण बढ़ने की चेतावनी जारी की है।

Jan 25, 2026 10:49 am ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Delhi Air: दिल्ली में तेज हवाओं ने राजधानी की हवा को काफी हद तक साफ कर दिया है। जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में तेज सुधार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शनिवार शाम 4 बजे 24 घंटे का औसत AQI 192 दर्ज किया गया। यह एक दिन पहले दर्ज 282 (‘खराब’) AQI की तुलना में लगभग 100 अंकों का सुधार है। शनिवार को दिन ढलने के साथ AQI और बेहतर होता गया। शाम 5 बजे 184, रात 8 बजे 165 और रात 10 बजे 163 रिकॉर्ड किया गया। 13 अक्टूबर 2025 के बाद पहला मौका है, जब दिल्ली की हवा इतनी साफ हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली में शुद्ध हवा के बीच एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम ने आने वाले दिनों में प्रदूषण बढ़ने की आशंका जताई है। AQEWS के बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को AQI के फिर से ‘खराब’, सोमवार को ‘बहुत खराब’ और मंगलवार को दोबारा ‘खराब’ श्रेणी में जाने की संभावना है, जबकि इसके बाद के छह दिनों का आउटलुक ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ के बीच रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में 103 दिनों बाद लौटी 'साफ' हवा, बारिश से दिलाई बड़ी राहत; अब कितना AQI
ये भी पढ़ें:दिल्ली में यमुना ऐसे होगी निर्मल, हिमाचल और उत्तराखंड के 3 बांधों से मिलेगा जल

20 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को हवा की रफ्तार 18 से 20 किमी प्रति घंटे के आसपास बनी रही, जिससे वायु गुणवत्ता में इतना बड़ा सुधार देखने को मिला। उन्होंने कहा कि तेज हवाएं कम से कम एक दिन और बनी रह सकती हैं। उधर, शनिवार को राजधानी में ठंड भी लौट आई। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है, लेकिन शुक्रवार के 13.7 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 6.1 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है, हालांकि यह शुक्रवार के 16 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

दिल्ली की शुद्ध हवा पर खतरा

दिल्ली में येलो अलर्ट

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार मंगलवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश के एक-दो दौर, गरज-चमक और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दोपहर या शाम के समय भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी। राजधानी में 19.8 मिमी बारिश हुई, जो जनवरी में बीते तीन वर्षों की सबसे ज्यादा एक दिन की बारिश रही। इससे पहले 30 जनवरी 2023 को 20.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

पश्चिम विक्षोभ के कारण बारिश भी संभव

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मंगलवार को संभावित बारिश एक दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के असर से हो सकती है, हालांकि इसकी तीव्रता पहले वाले सिस्टम से कम रहने की संभावना है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि मंगलवार तक इसके 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान रविवार को 18–20 डिग्री और सोमवार को 19–21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।