एयरोसिटी टाउनशिप 231 हेक्टेयर में बसेगी, GDA लेगा इन गांवों की जमीन, क्या है पूरा प्लान

हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
Follow us on Google News
share

Aerocity Township : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अपने एयरोसिटी टाउनशिप प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रहा है। इस टाउनशिप को बसाने के लिए जीडीए कई गांवों में जमीन खरीदेगा, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

Township AI Generated Representative image
एयरोसिटी टाउनशिप - AI निर्मित सांकेतिक तस्वीर

गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास करीब 231 हेक्टेयर जमीन पर एयरोसिटी टाउनशिप (Aerocity Township) बसाई जाएगी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन चिह्नित कर ली है। साथ ही किसानों से आपत्ति भी मांगी हैं, जो 15 दिन में देनी होंगी। फिर आपत्तियों का समाधान कर जमीन लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

जीडीए की राजनगर एक्सटेंशन के तीन गांवों की जमीन पर एयरोसिटी बसाई जाने की योजना है। इसे परवान चढ़ाने के लिए जीडीए ने 231.3710 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली है। साथ ही प्राधिकरण ने रविवार को किसानों और जमीन मालिकों से आपत्ति भी मांगी है। 15 दिन के भीतर जीडीए के नवयुग मार्केट स्थित कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यदि कोई आपत्ति आती है, तो प्राधिकरण की टीम उसका निस्तारण करेगी। इसके बाद जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

इन गांवों की जमीन लेगा जीडीए

वहीं, अब चिह्नित जमीन को यदि कोई खरीदता है, तो उसे अवैध माना जाएगा। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि इस टाउनशिप के लिए अटौर, मोरटी और मेवला अगरी गांव की जमीन लेंगे। जमीन लेने के लिए प्राधिकरण 2,831 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

एयरोसिटी में होंगी कमर्शियल एक्टिविटी

एयरोसिटी पूरी तरह से कमर्शियल टाउनशिप होगी। यहां कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस, होटल, रेस्तरां, मॉल, कॉलेज, स्पोर्ट्स क्लब, स्पोर्ट्स एकेडमी, गोल्फ कोर्स, दुकान, शोरूम आदि के लिए प्लॉट कांटे जाएंगे।

लैंड पूलिंग को प्राथमिकता

योजना के लिए जीडीए ने दो विकल्पों से जमीन लेना तय किया है। प्राधिकरण मुख्य रूप से किसानों से संपर्क कर लैंड पूलिंग के जरिये योजना में चिह्नित भूमि ले सकता है। इसे ही प्राथमिकता दी जाएगी। यदि किसान लैंड पूलिंग के लिए तैयार नहीं होते हैं, तो आपसी सहमति बनाकर जमीन लेने का प्रयास किया जाएगा। बताया गया है कि योजना से ली गई भूमि की 25 फीसदी विकसित भूमि जीडीए किसानों को देगा। इसमें जीडीए जमीन के लिए पहले रकम खर्च नहीं करेगा।

विवेक मिश्र, सचिव, जीडीए, ''एयरोसिटी टाउनशिप के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। साथ ही इस पर आपत्ति मांगी गई हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा।''

जीडीए के प्लॉट खरीदने का मौका

गाजियाबाद के इंदिरापुरम समेत कई योजनाओं में रिहायशी और कमर्शियल प्लॉट खरीदने का आज मौका है। इसके साथ ही ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल, नर्सिंग होम के प्लॉट पर भी लोग बोली लगा सकते हैं। प्लॉट 120 वर्ग मीटर से लेकर सात हजार वर्ग मीटर तक के हैं। जीडीए की इंदिरापुरम और इसकी विस्तार योजना में विभिन्न साइज के प्लॉट नीलामी में शामिल किए गए हैं। इसमें जीडीए ने पहली बार मिक्स लैंड यूज प्लॉट शामिल किए हैं। साथ ही ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल, फैसलिटी प्लॉट आदि भी रखे गए हैं। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि योजना में प्राधिकरण के 18 मीटर चौड़ी सड़क पर पांच मिक्स लैंड यूज प्लॉट मौजूद हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsएयरोसिटी टाउनशिप 231 हेक्टेयर में बसेगी, GDA लेगा इन गांवों की जमीन, क्या प्लान