‘यह 2+2 को 5 नहीं, 7 लिखने जितना गलत’; नटराजन का पर्चा रद्द होने से भड़के कांग्रेस नेता EC पहुंचे

पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भाजपा नेता राहुल कोठारी ने भोपाल में निर्वाचन अधिकारी के सामने शिकायत दर्ज कराई थी कि नटराजन ने अपने नामांकन फॉर्म में हैदराबाद के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा उन्हें जारी किए गए समन की जानकारी नहीं दी थी।

यह बात कानून की पहली क्लास का बच्चा भी जानता है..; नटराजन का पर्चा रद्द होने के मामले में EC से मिले कांग्रेस नेता

मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस की इकलौती प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया था, इस मामले को लेकर कुछ कांग्रेसी नेता बुधवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिले। इस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, पूर्व सांसद व वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी, जयराम रमेश और विवेक तन्खा समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे। इस मुलाकात के बाद सिंघवी ने आयोग के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी और नटराजन के नामांकन रद्द करने को फैसले को बिल्कुल गैर-कानूनी और 'दो और दो' पांच की बजाय सात लिखने जितना गलत बताया।

कांग्रेस ने कहा कि उसके प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को विस्तार से बताया है कि कैसे रिटर्निंग ऑफिसर (RO) ने मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज करने में गलत आदेश दिया। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस को भरोसा दिलाया गया है कि चुनाव आयोग इस मामले की जांच करेगा। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इस फैसले को पलटने की मांग की है और इसे बेहद गलत और पूरी तरह से गैर-कानूनी करार दिया है।

कांग्रेस बोली- RO का फैसला बिल्कुल विकृत

अपनी बात रखते हुए सिंघवी ने कहा कि 'निर्वाचन अधिकारी (RO) ने नटराजन के खिलाफ लंबित आपराधिक मामले का हवाला देते हुए उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया, लेकिन असल में ऐसा कोई मामला है ही नहीं।' ईसी से मुलाकात के बाद सिंघवी ने कहा, 'हमारे प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग के सामने विस्तृत रूप से अपनी बात रखी। हमने उन्हें बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर का निर्णय बिल्कुल विकृत है, कानूनी रूप से गलत है और किसी हद में, किसी तरह से उसका समर्थन नहीं किया जा सकता।'

RO के फैसले को 2+2 को 7 लिखने जितना गलत बताया

रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले की आलोचना करते हुए सिंघवी ने नटराजन के नामांकन को रद्द करने को '2+2 को 5 लिखने जैसा नहीं, बल्कि 2+2 को 7 लिखने जितना गलत बताया।' अपनी बात को रखते हुए आगे उन्होंने कहा कि 'रिटर्निंग ऑफिसर ने सिर्फ इस गलतफहमी के आधार पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया, कि इनके खिलाफ कोई क्रिमिनल केस पेंडिंग है, जिसका खुलासा उन्होंने अपने फॉर्म में नहीं किया है।' आगे सिंघवी ने कहा कि 'मजे की बात यह है कि नटराजन के खिलाफ कोई भी ऐसा क्रिमिनल केस नहीं है, जो कानून की नजर में मौजूद है, और जिसका वो खुलासा कर सकती थीं।'

'अभी नटराजन को सिर्फ कोर्ट का नोटिस मिला है'

जिस मामले को लेकर नटराजन का पर्चा रद्द किया गया, उसकी स्थिति स्पष्ट करते हुए कांग्रेस नेता ने बताया कि 'नटराजन के पास कोर्ट से एक नोटिस आया है कि आप आइए और बताइए कि हम इस केस का संज्ञान लें या नहीं लें। यह बात कानून की पहली कक्षा का विद्यार्थी भी जानता है कि मजिस्ट्रेट द्वारा संज्ञान लेना एक प्राथमिक स्टेज होती है, और वो इसलिए ली जाती है कि वह यह निर्णय करें कि यह केस आगे चलना भी चाहिए या नहीं। बिना संज्ञान के कोई भी क्रिमिनल केस आगे बढ़ता ही नहीं है।'

संघवी ने बताया, नामांकन में किन केसों की जानकारी दी जाती है

हलफनामे में किस तरह के क्रिमिनल केसों की जानकारी दी जाती है, आगे इस बारे में बताते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि 'चुनाव आयोग का जो कानून है, उसमें स्पष्ट लिखा है कि आपको नामांकन पत्र में सिर्फ उन्हीं मामलों का खुलासा करना है, जिसमें अगर अपराध साबित हो तो सजा दो साल से ज्यादा हो या जिसमें चार्जेस फ्रेम हो चुके हों। ये सेक्शन 33ए कानून में लिखा है, जो हमको पढ़ने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि RO को इसे पढ़ना चाहिए।'

'FIR होने के लिए तीन स्टेज का पूरा होना जरूरी'

आगे निर्वाचन अधिकारी के फैसले को बिल्कुल गलत बताते हुए सिंघवी ने कहा, 'यह मामला तो संज्ञान की प्रथम श्रेणी में भी नहीं आता है, क्योंकि मजिस्ट्रेट ने अबतक संज्ञान तक नहीं लिया है।' आगे की प्रक्रिया बताते हुए उन्होंने कहा कि 'इस मामले में मीनाक्षी नटराजन को सुनने के बाद मजिस्ट्रेट संज्ञान लेंगे, उसके बाद तहकीकात होगी, तहकीकात के बाद चार्जशीट होगी, (अगर हुई तो) इसके बाद चार्जेस फ्रेम होंगे। यानी इस मामले में आगे के तीन हिस्से बचे हैं, संज्ञान का प्राथमिक हिस्सा अभी तक नहीं हुआ और रिटर्निंग ऑफिसर (RO) ने मान लिया कि ये एक क्रिमिनल केस पेंडिंग है।'

इसके अलावा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कहा कि उनके नामांकन में किसी गलती या जानकारी न देने के आरोप पूरी तरह बकवास हैं, साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस की सीट छीनने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर News‘यह 2+2 को 5 नहीं, 7 लिखने जैसा गलत’; नटराजन का पर्चा रद्द होने पर कांग्रेस नेता