Hindi Newsएनसीआर NewsAcid Attack on DU Student by 3 boys while going College in delhi
कॉलेज जा रही DU की छात्रा पर एसिड अटैक, 3 लड़कों ने किया हमला

कॉलेज जा रही DU की छात्रा पर एसिड अटैक, 3 लड़कों ने किया हमला

संक्षेप:

दिल्ली यूनिवर्सिटी की कॉलेज की एक छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। पीड़िता उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है।

Sun, 26 Oct 2025 08:19 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। पीड़िता उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है। घटना सुबह करीब 10 बजे की है जहां कॉलेज परिसर से कुछ ही दूरी पर पीड़िता पर एसिड फेंका गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीड़िता के मुताबिक वह रविवार सुबह एक्सट्रा क्लास के लिए कॉलेज गई थी। तभी एक शख्स अपने साथियों के साथ आया और उस पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता ने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की लेकिन उसके दोनों हाथ घायल हो गए।

पीड़िता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह सेकेंड ईयर की छात्रा है और एक एक्स्ट्रा कक्षा के लिए अशोक विहार स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज गई थी। जब वह कॉलेज की ओर जा रही थी, तभी उसका परिचित मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र अपने साथियों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर आया।

ईशान ने कथित तौर पर अरमान को एक बोतल दी, जिसने उस पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता ने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों हाथ घायल हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने आगे बताया कि जितेंद्र उसका पीछा करता था और लगभग एक महीने पहले उनके बीच तीखी बहस हुई थी।

क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता बयान और चोटों के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।