गाजियाबाद एनकाउंटर में मारा गया जसीम था जल्लाद, 4 साल की भांजी को आइसक्रीम के बहाने हवस का शिकार बनाया और मार डाला

Sudhir Jha हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share

गाजियाबाद में एनकाउंटर में ढेर किए गए हैवान ने आइसक्रीम के बहाने ले जाकर ना सिर्फ बच्ची संग अपनी हवस मिटाई बल्कि उसकी जान तक ले ली। पुलिस ने एक एनकाउंटर में आरोपी मामा को ढेर कर दिया है।

गाजियाबाद एनकाउंटर में मारा गया जसीम था जल्लाद, 4 साल की भांजी को आइसक्रीम के बहाने हवस का शिकार बनाया और मार डाला

4 साल की वह मासूम बच्ची जिसे मामा-मामा कहती थी वह इतना बड़ा कसाई निकलेगा यह किसी ने सोचा नहीं था। गाजियाबाद में एनकाउंटर में ढेर किए गए हैवान ने आइसक्रीम के बहाने ले जाकर ना सिर्फ बच्ची संग अपनी हवस मिटाई बल्कि उसकी जान तक ले ली। दुष्कर्म और हत्या के आरोपी मामा को स्वाट टीम और टीला मोड़ थाना पुलिस ने रविवार रात बंथला नहर के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसके दो साथी फरार हो गए। दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस को तीन तमंचे, कारतूस, खोखे और बाइक बरामद हुई है।

टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे सगे मामा ने अपनी चार साल की भांजी को उसके घर के बाहर से आइसक्रीम दिलवाने का लालच देकर अगवा कर लिया था। आरोपी बच्ची को कमरे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी बच्ची के शव को कंधे पर लादकर कमरे से निकला और शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में 80 फुटा रोड पर कचरे के ढेर के पास खड़ी कार के नीचे छिपाकर फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को वहां से बरामद कर लिया। पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। बच्ची के नाजुक अंगों पर भी दरिंदगी के निशान मिले थे।

भागने की फिराक में था जसीम

परिजनों की तहरीर पर सगे मामा जसीम उर्फ छोटू निवासी सिसौली मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। दो दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। अपर पुलिस उपायुक्त अपराध पीयूष सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम सूचना मिली की आरोपी भागने की फिराक में है और टीला मोड़ क्षेत्र में ही छिपा है। वह बंथला नहर के पास किसी से मिलने जाने वाला है।

कैसे हुआ एनकाउंटर

क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम और टीला मोड़ थाना पुलिस ने दिल्ली जाने वाले कई रास्तों पर जांच शुरू की। देर रात बंथला नहर वाले रास्ते पर पुलिस को एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा लिया। आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर गोली चला दी। इसमें स्वाट टीम के दो मुख्य आरक्षी इकबाल और अमित गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से एक बाइक सवार गिर गया, जबकि दो अन्य बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल आरोपी को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इस दौरान ही आरोपी ने दम तोड़ दिया।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।