गुरुग्राम में रेस्तरां में धमाके के साथ फटा एसी कंप्रेसर, खिड़कियों के टूटे शीशे

लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम के एक रेस्तरां में शनिवार देर रात एसी का कंप्रेसर फट गया। विस्फोट  इतना भीषण था कि रेस्तरां के दरवाजे और खिड़कियों के कांच टूट गए और अफरा-तफरी मच गई। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

AC blast problem
गुरुग्राम के एक रेस्तरां में एसी का कंप्रेसर फटने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

गुरुग्राम के सेक्टर-14 बाजार में एक रेस्तरां में एसी का कंप्रेसर धमाके के साथ फट गया। इससे ग्राहकों और आसपास के इलाके में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। धमाका शनिवार देर रात हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि रेस्तरां के दरवाजों और खिड़कियों के शीशे टूटकर पूरे परिसर में बिखर गए। धमाके की आवाज सुनकर पास की दुकानों में मौजूद ग्राहक भी बाहर की तरफ भागे।

दरवाजे और खिड़कियों के टूटे शीशे

यह हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। जैसे ही कंप्रेसर में धमाका हुआ तो दरवाजे और खिड़कियों के शीशे टूट गए। जिस समय यह धमाका हुआ तो करीब 12 से 15 ग्राहक इस रेस्तरां के अंदर थे। कुछ खाना खा रहे थे तो कुछ ऑर्डर देने के लिए रिसेप्शन पर खड़े हुए थे।

ऐसे पाया काबू

धमाके की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। रेस्तरां के अंदर बैठे ग्राहक और स्टॉफ इस रेस्तरां से बाहर निकल गया। रेस्तरां से धुआं निकलने लगा। सामने भारी भीड़ जमा हो गई। जैसे-तैसे किसी कर्मचारी ने अंदर जाकर रेस्तरां की बिजली सप्लाई को बंद किया।

घटना में कोई नहीं हुआ घायल

गनीमत यह रही कि जब यह हादसा हुआ तो कोई भी कर्मचारी कप्रेसर के समीप मौजूद नहीं था। अक्सर कर्मचारियों का कंप्रेसर के समीप से आना-जाना रहता है। वहीं, धमाके के बाद टूटे खिड़की और दरवाजों से कांच किसी ग्राहक को नहीं लगे हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

लोगों को सुरक्षित हटाया और स्थिति पर पाया काबू

स्थानीय लोगों और रेस्तरां प्रबंधन ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस की एक गश्ती टीम और भीम नगर फायर स्टेशन से दमकल विभाग की कई टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर पुलिस और दमकल अधिकारियों ने रेस्तरां के आसपास के इलाके से लोगों को सुरक्षित हटाया और स्थिति पर काबू पाया।

बड़ा हादसा टला

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। मामले की जांच की जा रही है। मौजूद भीड़ में एक व्यक्ति ने कहा कि उन्हें लगता है कि एयरकंडीशंड के कंप्रेसर की सर्विस काफी समय से नहीं करवाई गई है। इस तरह का हादसा तभी होता है। फिलहाल अभी कंप्रेशर में ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल सका है।

AC की सफाई कर रहा था कर्मचारी

बता दें कि 11 जून 2025 को गुरुग्राम के ही सेक्टर-84 स्थित एक सोसाइटी में एक कंपनी का कर्मचारी एयरकंडीशंड की सफाई कर रहा था। इस दौरान कंप्रेसर फट गया था, जिसमें कर्मचारी की मौत हो गई थी। एक अप्रैल, 2022 को मनोहर नगर कॉलोनी में सुबह करीब 8:30 बजे एसी-फ्रिज रिपेयर करने वाले एक मिस्त्री संजय कुमार के घर में कंप्रेशर फटने से आग लग जाने से 45 साल के मिस्त्री की मौत हो गई थी।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , CJP Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsगुरुग्राम में रेस्तरां में धमाके के साथ फटा एसी कंप्रेसर, खिड़कियों के टूटे शीशे