काम की बात: दिल्ली में AC में आग से कई लोग मारे गए, कैसे फटने से बचा सकते हैं आप; क्या करें और क्या नहीं

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भीषण गर्मी के बीच एसी फटने की घटनाओं ने लोगों के मन में डर के साथ ही सुरक्षा को लेकर भी कई तरह के सवाल पैदा कर दिए हैं। एसी में क्यों लगती है। एसी कैसे चलाएं, कितनी देर चलाएं, कब और किससे सर्विंसिंग कराएं? ये कुछ ऐसे अहम सवाल हैं जिनके जवाब हर कोई जानना चाहता है।

दिल्ली में AC में आग से कई लोग मारे गए, कैसे फटने से बचा सकते हैं आप; क्या करें और क्या नहीं

दिल्ली-एनसीआर में हाल के दिनों में सामने आई एयर कंडीशन (एसी) फटने की घटनाओं ने लोगों के मन में डर के साथ ही सुरक्षा को लेकर भी कई तरह के सवाल पैदा कर दिए हैं। एसी में क्यों लगती है। एसी कैसे चलाएं, कितनी देर चलाएं, कब और किससे सर्विंसिंग कराएं? ये कुछ ऐसे अहम सवाल हैं जिनके जवाब हर कोई जानना चाहता है। बता दें कि, पहले दिल्ली के विवेक विहार में एसी फटने से लगी आग में जलकर 9 लोगों की मौत और अब हौज खास में एक मकान में एसी फटने 74 वर्षीय एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की मौत सबकी चिंताएं बढ़ा दी हैं।

एसी में किन कारणों से लगती है आग

फायर ब्रिगेड अधिकारियों और डिस्कॉम विशेषज्ञों द्वारा एसी में आग लगने के पहचाने गए मुख्य कारण:

1. खराब सर्विसिंग

2. कंपोनेंट्स का ज्यादा गरम होना

3. ढीली वायरिंग और खराब कनेक्शन

4. गर्मियों के पीक पर सर्किट पर ज्यादा लोड पड़ना

5. फिल्टर और कॉइल्स में हवा का बहाव रुकना

6. सर्विंसिंग के दौरान गलत तरीके से गैस भरना

7. पुराने-ज्यादा इस्तेमाल किए गए AC यूनिट्स

8. घरों में RCCB और ELCB का न होना

9. लंबे समय तक इस्तेमाल करने से कंप्रेसर अधिक गरम हो सकता है, जिससे AC खराब होने या धमाका होने का खतरा बढ़ जाता है

अगर आप भी एसी चलाते हैं इन बातों रखें ध्यान

15 से 20 घंटे तक कभी भी एसी को लगातार न चलाएं, इससे हीट होने का खतरा रहता है।

01 महीने या 15 दिन में एक बार एसी के फिल्टर को जरूर साफ कर लें।

सर्विसिंग : हर साल गर्मी में एसी चलाने से पहले किसी एक्सपर्ट मैकेनिक से इसकी सर्विसिंग जरूर कराएं और उसका बिल भी जरूर लें।

फिल्टर की सफाई : एसी के एयर फिल्टर को हर 15 दिन या एक महीने में निकाल कर साफ करें। फिल्टर में धूल जमने से कंप्रेसर पर लोड बढ़ता है।

लीकेज की जांच : एसी कूलिंग कम कर रहा है, तो सिर्फ गैस टॉप-अप न करवाएं, बल्कि मैकेनिक से कहें कि वह लीकेज की जांच करे।

सही रेटिंग का स्विच : एसी के लिए हमेशा 16 एम्पीयर का मजबूत प्लग और अच्छी क्वालिटी का मोटा वायर (कम से कम 4 एमएम) इस्तेमाल करें। दोनों ही चीजें आईएसआई मार्का होनी चाहिए।

लगातार न चलाएं : एसी को लगातार 15-20 घंटे तक न चलाएं। 1 से 2 घंटे का आराम दें, ताकि कंप्रेसर ठंडा हो सके। एसी को हमेशा 24 से 26° के बीच चलाएं। 16° या 18° पर लगातार चलाने से कंप्रेसर पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है।

हवादार जगह : एसी की बाहरी यूनिट को ऐसी जगह लगाएं जहां वेंटिलेशन अच्छा हो और उस पर धूम कम पड़े।

इन्हें कभी नजरअंदाज न करें : एसी चालू करते ही बार-बार एमसीबी का ट्रिप होना। एसी के अंदर से जलने की बदबू आना। कम्प्रेसर या आउटडोर यूनिट से अजीब या बहुत तेज आवाज आना। एसी के अंदर से बहुत ज्यादा पानी टपकना।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।