डूसू चुनाव के लिए ABVP, NSUI और AISA-SFI ने उतारे उम्मीदवार, चार पदों के लिए की प्रत्याशियों की घोषणा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

चारों छात्र संगठनों की तरफ से यह घोषणा दिल्ली विश्वविद्यालय के निर्वाचन अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी किए जाने के एक दिन बाद की गई है।

ABVP, NSUI release candidates lists for student polls
डूसू चुनाव के लिए ABVP और NSUI ने उतारे उम्मीदवार, चार पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की

अगले हफ्ते होने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए चारों प्रमुख छात्र संगठनों ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी छात्र परिषद), NSUI (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ), SFI (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) और AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) ने अपने-अपने चार-सदस्यीय पैनल की घोषणा कर दी है। वामपंथी छात्र संगठनों AISA और SFI ने इन चुनावों में संयुक्त उम्मीदवार उतारे हैं।

इस दौरान चारों छात्र संगठनों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है और कुल चार महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इन चारों पदों के लिए 18 सितंबर को वोट डाले जाएंगे।

ABVP ने की चार प्रत्याशियों की घोषणा

ABVP की तरफ से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी में बताया गया कि उसने डूसू अध्यक्ष पद के लिए यश डबास को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए उसकी तरफ से इशू मौर्य प्रत्याशी होंगे। वहीं सचिव पद के लिए परिषद ने रिया छाबड़ी को टिकट दिया है और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह को उतारा है।

इस मौके पर संगठन ने कहा कि प्रतिबद्धता, हिम्मत और स्पष्ट विजन के साथ हमारे उम्मीदवार छात्रों के भले, कैंपस के विकास और छात्रों की आवाज को मजबूत करने के लिए आगे बढ़कर नेतृत्व करने और दिल्ली यूनिवर्सिटी के हर छात्र के लिए काम करने को तैयार हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चारों प्रत्याशी।

NSUI ने भी चारों पदों पर उतारे उम्मीदवार

उधर NSUI ने भी अपनी तरफ से एक प्रेस नोट जारी करते हुए अपने प्रत्याशी पैनल की जानकारी दी। NSUI ने बताया कि उसकी तरफ से अध्यक्ष पद पर विजय शंकर मीणा प्रत्याशी होंगे। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए वीर चतरथ ताल ठोकेंगे। सचिव (सेक्रेटरी) पद के लिए नम्रता चौधरी प्रत्याशी होंगी, वहीं संयुक्त सचिव पद पर गोपाल चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। NSUI प्रत्याशियों के नामों की घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने एक प्रेस रिलीज के जरिए की।

इन नामों की घोषणा करते हुए NSUI ने छात्र हित को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि आइए, एक समृद्ध, सुरक्षित और बेहतर दिल्ली विश्वविद्यालय के निर्माण में NSUI का हाथ मजबूत करें।

SFI और AISA ने मिलकर उतारे उम्मीदवार

वामपंथी विचारधारा वाले इन संगठनों ने अध्यक्ष पद के लिए अध्यक्ष पद के लिए अनन्या रातूड़ी, उपाध्यक्ष पद के लिए अक्षत शिखर, सचिव पद के लिए स्टेंजिन डेस्कयोंग और संयुक्त सचिव के लिए बी. पारिजात को टिकट दिया है। संगठन ने नारा दिया है, 'बदलो डीयू, बदलो डूसू'।

डूसू चुनाव के लिए ABVP और NSUI ने उतारे कैंडिडेट, 4-4 नामों के पैनल की घोषणा की

डूसू चुनाव अधिकारियों ने जारी की अंतिम सूची

बता दें कि चारों संगठनों की तरफ से यह घोषणा दिल्ली विश्वविद्यालय के निर्वाचन अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी किए जाने के एक दिन बाद की गई है। जिसके तहत अध्यक्ष पद के लिए कुल 25, उपाध्यक्ष के लिए 20, सचिव के लिए 24 और संयुक्त सचिव के लिए 19 उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से मंजूरी दे दी गई है।

18 सितंबर को मतदान, 19 को होगी वोटों की गिनती

डूसू चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर (शुक्रवार) को होना है। सुबह की पाली (डे-क्लास) वाले कॉलेज के छात्र सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक वोट डालेंगे, जबकि शाम की पाली (इवनिंग-क्लास) वाले कॉलेज के छात्र दोपहर 3 बजे से शाम 7.30 बजे तक वोट डाल सकेंगे। चुनाव परिणाम 19 सितंबर को होने वाली मतगणना के बाद जारी किए जाएंगे।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsडूसू चुनाव के लिए ABVP, NSUI, AISA-SFI ने उतारे कैंडिडेट, 4-4 नामों की घोषणा की