सनसनी मचाने के कुछ ही देर बाद पलटी CJP, कहा- अभिजीत दीपके हिरासत में नहीं
संसद चलो मार्च के बीत कॉकरोच जनता पार्टी ने दावा किया है कि पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। सीजेपी ने सभी सांसदों से सडॉक पर उतर कर उन्हें सपोर्ट करने की अपील की है

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च के बीच प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया था कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को उठा लिया गया है। लेकिन अब उन्होंने साफ किया है कि अभिजीत को ना तो हिरासत में लिया गया है ना ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा छा, पुलिस ने अभिजीत दीपके को उठा लिया है। हम सभी सांसदों से अपील करते हैं कि वे तुरंत सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में खड़े हों! पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है। इससे पहले संसद की ओर बढ़ रहे कई प्रदर्शनकारियों को भी दिल्ली पुलिस हिरासत में ले चुकी है। उधर संसद भवन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
'गीतांजलि आंग्मो के बाल खींचे, 40-50 लोगों के फूटे सर'
इससे पहले सौरभ दास ने ये भी दावा किया था कि मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया, जिसमें 40-50 लोगों के सिर चोट आई है। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो के भी बाल खीचें गए हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
कॉकरोच पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर करते हुए कहा, दो घंटे से ज्यादा इंतजार करने के बाद, आशुतोष रांका और मैंने जे.पी. नड्डा जी से उनके घर पर 10 मिनट के लिए मुलाकात की। हमने अपनी मांगों वाला एक लिखित पत्र उन्हें सौंपा है और उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि वे इस बीच आंतरिक स्तर पर बातचीत करेंगे। हम अभी उसी प्रक्रिया में हैं। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कथित परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा सुधारों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने सीजेपी से बातचीत शुरू करने की बात कही थी।
दास ने इससे पहले एक्स पर बताया कि वह और रांका नड्डा से मुलाकात के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने आज सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था। दास ने लिखा, हम जे. पी. नड्डा से मिलने जा रहे हैं। हमारी मांगें स्पष्ट हैं। बड़ी संख्या में युवा आंदोलन से जुड़े हैं और हमें विश्वास है कि हमारी जीत होगी।


