सोनम सर को उठा लिया, मुझे भी पीटा; अभिजीत दीपके ने क्या-क्या दावे किए
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने पीटा और हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने अन्य प्रदर्शनकारियों को भी पीटने का आरोप लगाया।

21 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने खुद को पीटे जाने का दावा किया है। दीपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने पहले उन्हें पीटा और फिर हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने अन्य प्रदर्शनकारियों को भी पीटे जाने का आरोप लगाया है।
नीट पेपर लीक की वजह से 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी को संभवत: पहले से पुलिस ऐक्शन की भनक नहीं थी। सुबह अचानक जब बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों की संख्या काफी कम थी। अभिजीत दीपके भी मंच पर नहीं थे।
सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि अभिजीत दीपके जहां रुके हुए थे, वहीं रोक लिया गया है। आगे लिखा, 'मुझे बताया जा रहा है कि सोनम वांगचुक को धरनास्थल से उठाया जा रहा है। छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।' दास की ओर से जो कहा गया उसके मुताबिक वह भी धरनास्थल पर नहीं थे।
दीपके ने क्या-क्या दावे किए?
दीपके ने 7:33 बजे एक्स पर पहली बार जंतर-मंतर पर पुलिस के ऐक्शन की बात कही। उन्होंने लिखा कि पुलिस जंतर-मंतर पर कार्रवाई कर रही है। दीपके ने लिखा, 'पुलिस लोगों को पीट रही है और सोनम सर को बलपूर्वक ले जा रही है।' 9 मिनट बाद दीपके का एक और बयान एक्स पर आया इसमें उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें पीटा जा रहा है। दीपके ने खुद को हिरासत में लिए जाने की बात भी कही। उन्होंने कहा, 'मुझे पीटा गया है और दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।'
क्यों उठाए गए सोनम वांगचुक
दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया था कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जाए और डॉक्टरों की सलाह पर जरूरी मेडिकल सहायता उपलब्ध कराएं। बताया जा रहा है कि सरकारी डॉक्टरों ने बताया था कि अब सोनम वांगचुक की सेहत खराब स्थिति में है और उन्हें तुरंत उपचार की जरूरत है। इसी को आधार बनाकर पुलिस सुबह जंतर-मंतर पर पहुंची और वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले गई। वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं और उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी
पुलिस ने जंतर-मंतर से सोनम वागंचुक को उठाया, लेकिन जंतर-मंतर को खाली नहीं कराया गया है। प्रदर्शनकारी लगातार वहां डटे रहे और प्रदर्शन जारी रहा। हालांकि, सीजेपी के कई सदस्यों ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों को पीटा गया। लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस तरह के किसी ऐक्शन का खंडन किया है।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


