पैसों की वजह से AAP को छोड़ा; अभिजीत दीपके की बात से उठ गए 2 नए सवाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आम आदमी पार्टी के साथ काम कर चुके अभिजीत दीपके ने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल की पार्टी के साथ काम करना इसलिए बंद कर दिया, क्योंकि उन्हें वहां कम पैसे मिलते थे।

AAP National Convener Arvind Kejriwal, Cockroach Janata Party (CJP) founder Abhijeet Dipke
अभिजीत दीपके ने कहा कि वह विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते थे ताकि अच्छी जॉब लगे।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके कई सालों तक आम आदमी पार्टी (आप) के साथ काम कर चुके हैं, यह तो जगजाहिर है। दीपके ने अब दावा किया है कि उन्होंने कम पैसे मिलने की वजह से 'आप'का साथ छोड़ा और पढ़ाई करने विदेश चले गए ताकि भविष्य में वह ज्यादा पैसे कमा सकें। हालांकि, दीपके के इस दावे से कुछ नए सवाल भी खड़े हो गए हैं।

अभिजीत दीपके ने इससे कहा था कि उन्होंने 2020 से 2023 तक 'आप' के साथ काम किया था। हालांकि, उनके कुछ ऐसे भी वीडियो और ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिनके मुताबिक उनका 'आप' के साथ जुड़ाव महज 3 साल का नहीं था। दीपके ने 'न्यूज 24' को दिए एक इंटरव्यू में 'आप' के लिए काम छोड़कर विदेश जाने की वजह को लेकर कहा कि उन्होंने यह फैसला पैसों के लिए किया। दीपके 'आप' की सोशल मीडिया टीम का हिस्सा थे।

अभिजीत दीपके बोले- पैसों की कमी की वजह से छोड़ी AAP

दीपके से सवाल किया गया कि आम आदमी पार्टी के कई संस्थापक सदस्य यह आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़कर चले गए कि वह अपने उद्देश्यों से भटक गई, क्या आपने भी इसी वजह से ऐसा किया कहा? सीजेपी फाउंडर ने कहा, 'ईमानदारी से बताऊंगा कि पैसा ज्यादा नहीं मिल रहा था और कहीं ना कहीं... यह था कि अभी तक तो चला लिया, 20 के आसपास की उम्र तक, मिड 20 में आ गए, आगे जाकर परिवार संभालना है। जिम्मेदारी बढ़ेगी और फिर उसके लिए कुछ करना पड़ेगा तो उसके लिए सबसे अच्छा रास्ता क्या है।'

अमेरिका में पढ़ाई करके लौटे दीपके ने कहा, 'सोचा कि बाहर चला जाऊंगा डिग्री ले लूंगा... मैं आम आदमी पार्टी में कई लोगों से मिला था जो बाहर पढ़कर आए थे। मुझे भी लगा कि बाहर पढ़ने गया तो अच्छी जॉब मिल जाएगी, थोड़ा ज्यादा पैसा कमा लूंगा। कोई झगड़ा नहीं था, व्यक्तिगत कारण था।'

अभिजीत दीपके के दावे से उठे दो सवाल

अभिजीत दीपके के इस दावे से दो बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। पहला यह कि क्या उनका जुड़ाव आम आदमी पार्टी के साथ सिर्फ पैसों के लिए था? हालांकि, 2020 से पहले और 2023 के बाद भी अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के कामकाज की तारीफ करते दिखते थे। दूसरा सवाल यह कि यदि दीपके 'आप' के साथ सिर्फ पैसों के लिए जुड़े हुए थे और वहां बहुत कम पैसे मिलते थे तो क्यों वह 2025 के विधानसभा चुनाव में अमेरिका से भारत आए और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पार्टी के लिए दो महीने तक काम किया? इन सवालों के सही जवाब अभिजीत दीपके ही दे सकते हैं। फिलहाल 'आप' की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsपैसों की वजह से AAP को छोड़ा; अभिजीत दीपके की बात से उठ गए 2 नए सवाल