अभिजीत दीपके ने कहा- CJI सूर्यकांत ने सौरभ दास को ही कहा था कॉकरोच, क्योंकि…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा है कि सीजेआई सूर्यकांत ने सौरभ दास के लिए ही कॉकरोच वाली टिप्पणी की थी, क्योंकि वही अदालत और जजों पर सबसे ज्यादा लिख रहे थे।

abhijeet dipke
अभिजीत दीपके ने कहा- सौरभ दास पर की गई थी कॉकोरच वाली टिप्पणी

कॉकरोच शब्द का इस्तेमाल चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने क्या किसी एक शख्स के लिए क्या था? क्या वह शख्स कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरभ दास हैं? सीजेपी के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक दीपके ने तो यही दावा किया है। सौरभ दास भी ऐसा ही मानते हैं। दीपके और दास ने कहा कि अदालतों और जजों के बारे में लिखने, आरटीआई लगाने की वजह से सीजेआई ने ऐसी टिप्पणी की थी।

न्यूज 24 को दिए एक इंटरव्यू में सौरभ दास ने अपने पत्रकारिता करियर का जिक्र करते हुए कहा कि वह 'लॉ' पर लिखते हैं, ज्यादातर जजों पर। इसी बीच अभिजीत दीपके ने सीजेआई सूर्यकांत के बयान की ओर इशारा करते हुए कहा, 'जो कॉकरोच शब्द यूज किया गया था वह सौरभ के लिए किया गया था। यह ओजी कॉकरोच है। क्योंकि तब सबसे ज्यादा यही लिख रहा था।'

सौरभ दास ने दीपके की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,'उस समय वकीलों और रिटायर्ड जजों ने मुझसे संपर्क कहा था कि यह कॉमेंट आपके लिए बोला गया है। क्योंकि उस समय मैं सूर्यकांत जी पर एक प्रोफाइल लिख रहा था कारवां मैगजीन के लिए। मैंने डीवाई चंद्रचूड़ के लिए भी लिखा था। उसी तरह का प्रोफाइल लिख रहा था, इसके लिए मैंने कुछ आरटीआई आवेदन दायर किए थे। उसी टाइम उन्होंने बोला कि 'दीज यंग पीपल दे डोंट फाइंड अ जॉब इन द प्रोफेशन एंड देयरफॉर दे बिकम मीडिया, दे बिकम आरटीआई एक्टिविस्ट, दे अटैक द सिस्टम...' तो लोगों को लगा कि हो सकता है।' क्या आपको भी ऐसा लगता है- इस पर दास ने कहा, 'पता नहीं, हां हो सकता है।'

सीजेआई की टिप्पणी को युवाओं के खिलाफ बताकर किया गया प्रचारित

गौरतलब है कि एक मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत की ओर से की गई टिप्पणी को 'देश के बेरोजगार युवाओं' पर कॉमेंट बताया गया। हालांकि, बाद में सीजेआई ने अदालत में कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है। सीजेआई ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा, 'मुझे यह पढ़कर दुख हुआ कि मीडिया के एक हिस्से में सुनवाई के दौरान मेरी मौखिक टिप्पणियों को गलत ढंग से पेश किया गया। मैंने उन लोगों की आलोचना की थी, जिन्होंने नकली और फर्जी डिग्रियों की मदद से वकालत जैसे क्षेत्रों में प्रवेश किया। ऐसे ही लोग मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य प्रतिष्ठित पेशों में भी घुसपैठ कर चुके हैं और इसलिए वे परजीवियों की तरह हैं और यह कहना बेबुनियाद है कि मैंने हमारे देश के युवाओं की आलोचना की।'

सीजेआई की टिप्पणी पर ही बनी सीजेपी

सीजेआई सूर्यकांत की कॉकोरच वाली टिप्पणी को आधार बनाकर ही कॉकरोच जनता पार्टी का गठन किया गया था। सीजेआई की टिप्पणी के बाद अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा था, 'क्या होगा यदि सारे कॉकरोच एकत्रित हो जाएं।' इस ट्वीट के वायरल हो जाने के बाद दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी नाम का एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल बनाया था। इंस्टा पर चार दिन में ही करीब 25 मिलियन फॉलोअर हो जाने के बाद अभिजीत दीपके भी हिट हो गए और फिर अमेरिका से भारत आकर उन्होंने नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsअभिजीत दीपके ने कहा- CJI सूर्यकांत ने सौरभ दास को ही कहा था कॉकरोच, वजह भी बताई