अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका के बाद कॉकरोच का नया कप्तान, CJP चीफ का ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तीन सबसे बड़े नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद अभिजीत दीपके का एक वीडियो सामने आया है, उन्होंने ऐलान किया है कि प्रदर्शन की अगुआई अब आजिंक्य शिंदे करेंगे।

dipke ajinkya shinde
अभिजीत दीपके ने कहा कि आजिंक्य शिंदे अब आंदोलन की अगुआई करेंगे।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके, सह संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिए जाने के बाद नए कप्तान की घोषणा हो गई है। अभिजीत दीपके ने एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो के जरिए ऐलान किया कि अब इस आंदोलन की अगुआई आजिंक्य शिंदे करेंगे। दीपके की तरह महाराष्ट्र और आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़ाव रखने वाले शिंदे सीजेपी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी हैं।

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर आंदोलन के लिए सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका जब शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचे तो विमान के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर लैंड होने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया। तीनों नेताओं को पुलिस ने विमान के भीतर जाकर डिटेन किया, जब वे अपनी सीट से उठ भी नहीं पाए थे।

पुलिस के विमान में दाखिल होने से पहले दीपके ने फोन से कुछ वीडियो रिकॉर्ड किए और अपने साथियों को संदेश भेजा। दीपके को हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद उनका एक प्री-रिकॉर्डेंड वीडियो उनके हैंडल से अपलोड किया गया। सीजेपी प्रमुख ने इस वीडियो में संक्षेप में संदेश देते हुए नए ‘कप्तान’ के नाम का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि अब आजिंक्य शिंदे अगुआई करेंगे और उनके निर्देशों का ही पालन किया जाए।

अभिजीत दीपके ने क्या कहा?

अभिजीत दीपके ने इसमें कहा, 'अगर आप इस वीडियो के देख रहे हैं तो इसका मतलब मैं, आशुतोष और सौरभ तीनों ही अरेस्ट (पुलिस ने हिरासत में लिया है) हो चुके हैं। हमारे बाद इस मूवमेंट को आजिंक्य लीड करेगा। तो आप जितने भी ये वीडियो देख रहे हैं, प्लीज फॉलो आजिंक्य शिंदे। वह मेरे, आशुतोष और सौरभ के बाद कॉकरोच जनता पार्टी को आगे ले जाएंगे। धन्यवाद।'

बड़े नेताओं के अलावा सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका के अलावा लीगल हेड रत्ना सिंह और यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया जा चुका है। सीजेपी के बड़े नेताओं के अलावा सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए जा चुके हैं। दिल्ली में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अलावा केंद्रीय बलों की भी तैनाती की गई है। दिल्ली की सीमाओं पर जांच की जा रही है और प्रदर्शनकारियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

शिंदे कहां हैं? सोशल मीडिया पर तो खामोशी

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके और अन्य बड़े नेता जब शनिवार को मुंबई से दिल्ली आए तो उनके साथ आजिंक्य शिंदे नहीं थे। शिंदे अभी कहां और कैसे इस प्रदर्शन की अगुआई करेंगे यह खबर लिखे जाने तक तक साफ नहीं है। शिंदे एक्स पर 8 अक्टूबर के बाद से खामोश हैं। उन्होंने किसी तरह का कोई संदेश नहीं दिया है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsअभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका के बाद कॉकरोच का नया कप्तान कौन