सोनम वांगचुक की 'भ्रष्ट वाली' बात पर अभिजीत दीपके का आया जवाब, कहा- मैं खुद नहीं…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर और संयोजक अभिजीत दीपके ने कहा है कि सोनम वांगचुक ने उनकी तारीफ की, लेकिन बात को काटकर दिखाया जा रहा है। दीपके ने कहा कि वह खुद नहीं भविष्य के बारे में बता सकते हैं तो दूसरा कैसे गारंटी ले सकता है।

सोनम वांगचुक की 'भ्रष्ट वाली' बात पर अभिजीत दीपके का आया जवाब, कहा- मैं खुद नहीं…
अभिजीत दीपके ने कहा कि सोनम वांगचुक ने उनकी तारीफ की, लेकिन इसे काटकर उनकी बात को दिखाया जा रहा है।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुखिया अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक की उस बात पर अपना जवाब दिया है जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा था कि वह इस बात को लिखकर नहीं दे सकते कि सीजेपी के नेता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे। अभिजीत दीपके ने वांगचुक की बात पर सहमति जाहिर करते हुए कहा कि वह खुद अपने भविष्य की गारंटी नहीं ले सकते हैं तो दूसरा कोई कैसे बता सकता है। दीपके ने कहा कि सोनम वांगचुक ने उनको लेकर बहुत अच्छी बातें कहीं, लेकिन 99 फीसदी बातों को काटकर सिर्फ एक बात को दिखाया जा रहा है।

सोनम वांगचुक ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा कि उन्होंने इस बात को परखा है कि सीजेपी के नेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं, लेकिन इसमें कुछ गलत नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या वे आगे चलकर भ्रष्ट हो सकते हैं? वांगचुक ने अभिजीत दीपके और सीजेपी के नेताओं को लेकर कहा कि वे अच्छे युवा हैं, लेकिन वह खून से लिखकर नहीं दे सकते हैं कि भविष्य में भ्रष्ट होंगे या नहीं। सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि सीजेपी नेता नहीं बदलेंगे।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दीपके से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को दौरान वांगचुक के बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं गया गया है, लेकिन बयान के अधिकतर हिस्से को नहीं दिखाया जा रहा है। दीपके ने वांगचुक की बात पर सहमति जताते हुए कहा, 'वह वीडियो शायद आप लोगों ने पूरा देखा नहीं। उनसे पूछा गया था कि अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष के बारे में आपका क्या कहना है, क्या उनकी राजनीतिक महात्वाकांक्षा है? क्या आगे जाकर ये लोग करप्ट हो सकते हैं? सोनम सर ने जो कहा उसे काटकर दिखाया जा रहा है।'

दीपके ने कहा- सोनम सर ने मेरी तारीफ की, भविष्य की गारंटी नहीं

दीपके ने कहा कि 99 फीसदी बातें तारीफ में कहीं गईं, लेकिन उसे काटकर सिर्फ एक बात को दिखाया जा रहा है। सीजेपी प्रमुख ने कहा,'सोनम सर ने कहा है कि ये लोग बहुत ही स्किल्ड हैं, अच्छे लीडर है और अभी तक तो बिल्कुल भी करप्ट नहीं हैं। ये लोगों ने बहुत ईमानदारी से आंदोलन चलाया है। वो हमारे बारे में अच्छी ही बात कर रहे हैं। उनसे पूछा गया कि आगे जाकर क्या कर सकते हैं। जाहिर तौर पर आगे जाकर कौन क्या करेगा, उसका कौन कह सकता है। मैं खुद नहीं कह सकता हूं। मैं तो लोगों को बार बार कहता हूं कि किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा मत करो। क्योंकि आगे जाकर कौन क्या कर सकता है उसकी गारंटी नहीं है।'

उन्होंने आगे कहा,'सोनम सर ने भी वही बात कही जो कहीं से भी गलत नहीं है कि आगे जाकर कौन क्या कर सकता है, उसकी क्या गारंटी है। लेकिन उन्होंने जो 99 फीसदी बातें कहीं जहां पर उन्होंने हमारी तारीफ करी उसको काटकर एक पर्सेंट को चला दिया कि इनका आगे जाकर क्या करेंगे मैं अभी कुछ बता नहीं सकता। जो मुझे लगता है कि सही बात है। आगे जाकर कौन क्या करेगा उसके बारे में कौन क्या कह सकता है?'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसोनम वांगचुक की 'भ्रष्ट वाली' बात पर अभिजीत दीपके का आया जवाब