नेहा बोरा से होने लगा बांग्लादेश वाला सवाल, तो अभिजीत दीपके बोले- इन्हें 100-50 का नोट देकर भगाइए

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नेहा बोरा और अभिजीत दीपके गुरुवार को दिल्ली के प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान कुछ कुछ पत्रकार बीच में ही नेहा बोरा से बांग्लादेश वाले बयान पर सवाल करने लगे। इस पर दीपके ने कहा कि इन्हें 100-50 का नोट देकर भगाना चाहिए।

neha bora abhijeet dipke
अभिजीत दीपके ने विरोध कर रहे लोगों को 100-50 का नोट देने को कहा।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अभिजीत दीपके, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स असोसिएशन (आइसा) की प्रमुख नेहा बोरा और अन्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को हंगामा हो गया। दिल्ली के प्रेस क्लब में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक चैनल के पत्रकारों ने बीच में ही नेहा बोरा से सवाल करने शुरू कर दिए। इस पर दीपके नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि इन्हें 50-100 रुपये का नोट दे दीजिए। जिसके लिए वे आए हैं। 50-100 रुपये का नोट देकर बाहर कर दीजिए।

जंतर-मंतर पर अवैध तरीके से घुसने और बेल बॉन्ड के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किए गए सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका के समर्थन में सीजेपी ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने के लिए जुटने का ऐलान किया है। इसी को लेकर कई स्टूडेंट्स यूनियन और सिविल सोसाइटीज के साथ प्रेस क्लब में जॉइंट कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी। बारी-बारी से सभी नेता अपनी बात रख रहे थे। आइसा की प्रमुख नेहा बोरा इससे पहले अपनी बात खत्म कर पातीं, कुछ पत्रकारों ने सवाल दागने शुरू कर दिए। एक टीवी चैनल के पत्रकार ने कुर्सी पर खड़े होकर नेहा से बांग्लादेश को लेकर दिए गए उनके बयान पर सवाल दागना शुरू कर दिया। बोरा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रही हैं कि बांग्लादेश के जेन जी आंदोलन ने भारत के युवाओं को भी रास्ता दिखाया है।

दीपके ने कहा- 50-100 के नोट के लिए ही ऐसी हरकत

अचानक वहां हंगामा खड़ा हो गया। सभी पत्रकार पीछे की ओर मुड़ गए। नेहा बोरा ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। फिर उन्होंने प्रेस क्लब के प्रबंधन से अपील की कि हंगामा कर रहे लोगों को बाहर किया जाए। तभी अभिजीत दीपके ने माइक संभाला और आरोप लगाया कि पैसे के लिए ऐसा करने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा, ‘इनको 50-100 का नोट दे दीजिए। इसलिए वे आए हैं। प्रेस क्लब वालों से कहता हूं कि इन्हें 50-100 का नोट देकर बाहर कर दीजिए। 50-100 के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं।' नेहा ने कहा- उन्हें एक कोने में ऐसा करने दीजिए आप लोग कवर करिए। वो स्टूडियो में जो सीखते हैं वही यहां कर रहे हैं।

ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए जनता से जंग: दीपके

अभिजीत दीपके ने एक बार फिर केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा वार किया। उन्होंने कहा, 'जब से यह खुलासा हुआ है कि ज्ञानेश कुमार किसी की नहीं सुन रहे हैं, सिर्फ अपने पॉलिटिकल मास्टर की सुन रहे हैं। तब से तानाशाह नरेंद्र मोदी ने सिस्टम की सारी मशीनरी ज्ञानेश कुमार को बचाने में लगा दी है। पिछले 10 दिनों से सारे युवा लड़ रहे हैं उन्हें सड़कों पर घसीटा जा रहा है। एक ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए। नेता विपक्ष को भी हिरासत में लिया गया, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल जैसे पूर्व सीएम को भी हिरासत में लिया गया। 10 अक्टूबर के कॉल के लिए... शायद देश में पहली बार रेलवे बंद कर दिए गए, एक ज्ञानेश कुमार के लिए, दिल्ली के मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए, जम्मू-कश्मीर और नक्सली इलाकों से फोर्स बुला ली, एक ज्ञानेश कुमार के लिए। अपने ही लोगों के खिलाफ जंग छेड़ दी। जंतर-मंतर पर जब आशुतोष और सौरभ गए तिरंगा लहराने के लिए उन्हें जेल में डाल दिया जाता है। ज्ञानेश कुमार क्या दे रहा है नरेंद्र मोदी को? दिल्ली को इंडिया पाकिस्तान के बॉर्डर जैसा बना दिया।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsअभिजीत दीपके के सामने हंगामा, CJP चीफ ने कहा- इन्हें 100-50 का नोट देकर भगाओ