'बेटे को कुछ हुआ तो…' अभिजीत दीपके की हिरासत पर मां की चेतावनी, पिता ने भी पुलिस पर बोला हमला
अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके माता-पिता ने इस पर आपत्ति जाहिर की है। दीपके की मां ने सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर उसको कुछ हुआ तो… जानिए उनके माता-पिता ने क्या कहा

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दीपके को इस बात का अंदाजा पहले से था, संभवता इसीलिए उन्होंने अपनी मां से कहा था- 'आज टेलिविजन और मोबाइल से दूर रहना।' लेकिन इसके बावजूद परिवार ने टीवी और सोशल मीडिया पर अभिजीत दीपके की हिरासत की खबरें देखीं-सुनी।
दीपके की मां ने अभिजीत की हिरासत को गलत बताते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि उसे कुछ होने पर सरकार को जिम्मेदार ठहराने की बात कही है। वहीं उनके पिता ने आज हुए घटनाक्रम के बाद पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा- "बलात्कारियों और आतंकवादियों को नहीं पकड़ा जाता है। लेकिन एक सामान्य व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर लेते हैं।"
दीपके की मां ने अभिजीत की हिरासत को बताया गलत
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपके ने अपनी मां अनीता दीपके से आज टीवी और फोन इस्तेमाल करने से मना किया था। लेकिन, उनकी मां ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- “लेकिन एक मां का दिल ऐसा नहीं कर सका। मैंने फ्लाइट में बैठे हुए उनकी एक रील देखी। और उन्हें विमान में ही हिरासत में ले लिया गया। यह गलत था।”
मां बोलीं- अगर बेटे को कुछ हुआ तो सरकार होगी जिम्मेदार
मां अनीता दीपके ने आगे कहा- उन्हें पता था कि उनके बेटे को हिरासत में लिया जा सकता है। लेकिन जिस बात ने उन्हें चौंकाया, वह यह थी कि जिस तरह से पुलिस ने एयर इंडिया के विमान पर हमला किया, जिसमें दीपके और अन्य सीजेपी नेता मुंबई से आए थे। इस तरह विमान में किसी को गिरफ्तार करना गलत है। मेरे बच्चे ने क्या अपराध किया है?" इसके बाद दीपके की मां ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा- “अगर उसे कुछ हुआ तो हम सरकार को जिम्मेदार ठहराएंगे।”
पिता बोले, बलात्कारियों-आतंकवादियों को नहीं पकड़ते
दीपके के पिता भगवानराव दीपके को उनकी हिरासत की जानकारी इंस्टाग्राम से मिली थी। अपने बेटे का समर्थन और पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए दीपके के पिता ने कहा- “देश में पहली बार किसी छात्र को विमान से गिरफ्तार किया गया है। बलात्कारियों और आतंकवादियों को नहीं पकड़ा जाता है। वे देश का पैसा लेकर भागने वालों को नहीं पकड़ते हैं। लेकिन वे एक सामान्य व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर लेते हैं। मेरे बेटे और उसके दोस्तों को पूरा समर्थन। लड़ते रहो।”
अभिजीत दीपके समेत CJP के अन्य बड़े चेहरे हिरासत में
आपको बताते चलें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने आज 10 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी परमीशन नहीं दी थी। आज सीजेपी के सभी तीनों कार्यकर्ता इसी उद्देश्य से दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इससे पहले सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह और मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया था।

