अभिजीत दीपके कैसे कर पाएंगे अनशन, उन्हें तो एक बड़ी दिक्कत है

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सोनम वांगुचुक को जंतर-मंतर से उठाए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत कर दी है। लेकिन उनके लिए यह काफी कठिन होगा, क्योंकि दीपके ने बताया था कि उन्हें माइग्रेन की समस्या है।

अभिजीत दीपके कर रहे अनशन पर उन्हें माइग्रेन की दिक्कत।
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे हैं अभिजीत दीपके।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगुचुक को अनशन के 21वें दिन जंतर-मंतर से उठा लिया गया तो कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल की शुरुआत कर दी। आलोचकों की ओर उठाई जा रही मांग पर ना-ना करते हुए दीपके ने पुलिस ऐक्शन से नाराज होकर अनशन शुरू तो कर दिया, लेकिन ऐसा करना उनके लिए बहुत कठिन होने जा रहा है। सिर्फ इसलिए नहीं कि दीपके ने पहले कभी अनशन नहीं किया है, बल्कि इसलिए भी कि उन्हें एक शारीरिक दिक्कत भी है, जिसकी वजह से वह खाना खाए बिना अधिक देर तक नहीं रह सकते हैं।

नीट पेपर लीक की वजह से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए 20 जून से जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे अभिजीत दीपके ने पिछले दिनों बताया था कि क्यों वह अधिक समय तक भूखे नहीं रह पाते हैं। एक तरफ जहां सोनम वांगचुक अनशन पर थे तो दूसरी तरफ दीपके के खाते-पीते वीडियो शेयर करते हुए आलोचक सवाल उठा रहे थे कि करीब 60 साल के सामाजिक कार्यकर्ता ही क्यों भूखे हैं, सीजेपी के युवा संस्थापक खाना क्यों नहीं छोड़ते? कई मीडिया चैनल्स और यूट्यूबर्स ने जब दीपके के सामने ये सवाल रखे तो उन्होंने बार-बार कहा कि ऐसा सोनम वांगचुक ने उन्हें अनशन से रोका है।

अभिजीत दीपके ने बताया- उन्हें क्या समस्या जिसकी वजह से भूखे नहीं रह सकते

दीपके ने एक प्रमुख कारण यह बताया था कि चूंकि उन्हें और उनकी कोर टीम को आंदोलन का प्रबंधन करना है, इसलिए वो अनशन पर नहीं बैठ सकते हैं। एक यूट्यूब चैनल से बातचीत करते हुए दीपके ने अपनी एक व्यक्तिगत समस्या का भी जिक्र किया। अभिजीत ने बताया कि असल में उन्हें माइग्रेन की समस्या है और इसलिए वह भूखे नहीं रह सकते हैं। दीपके ने कहा, 'भूख हड़ताल मेरे बस की बात नहीं। माइग्रेन की समस्या है। मेरी मां तो यही बोलती है कि तुझे टाइम खाना ना मिले तो सिर पकड़ लेता है। क्या कर रहा है तू अभी।' गौरतलब है कि बता दें कि माइग्रेन के मरीज अधिक देर तक भूखे नहीं रह सकते हैं। यदि वह अधिक देर तक भूखे रहते हैं तो यह माइग्रेन के नए दौरे को सुरू कर सकता है।

अभिजीत दीपके लिए और भी दिक्कतें

दरअसल, इस पूरे आंदोलन के कर्ताधर्ता अभिजीत दीपके ही हैं। आंदोलन की पूरी रूपरेखा उन्हें ही तय करना है। उन्हें एक तरफ आंदोलनकारियों में जोश भरना है तो दूसरी तरफ उन्हें नियंत्रित भी करना है। इसके लिए काफी कुछ ऊर्जा की जरूरत पड़ती है, जो भूखे रहकर करना बेहद कठिन है। अमेरिका में पढ़ाई करके लौटे दीपके पहले आम आदमी पार्टी के लिए कुछ समय तक काम जरूर कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अनशन का कोई अनुभव नहीं। यदि दीपके का स्वास्थ्य अनशन की वजह से बिगड़ता है तो चुनौतियां बढ़ जाएंगी।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।