नहाने गए थे दीपके और सोनम वांगचुक को उठा ले गई पुलिस, CJP ने बताया- अचानक कैसे बदले हालात

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जब सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। तब अभिजीत दीपके कहां थे? इस पर सीजेपी ने बयान जारी किया है।

नहाने गए थे दीपके और सोनम वांगचुक को उठा ले गई पुलिस, CJP ने बताया- अचानक कैसे बदले हालात

दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान पर पिछले 20 दिन से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस हिरासत में लेकर अस्पताल ले गई है। जब वांगचुक को पुलिस की टीम अपने साथ ले जा रही थी। तब मंच पर कॉक्रोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके मौजूद नहीं थे। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या दीपके तब कहीं जगह पर सो रहे थे...? आरोपों पर अब सीजेपी ने सफाई दी है। सोशल मीडिया पर सीजेपी की तरफ से बयान जारी किया गया है। कहा गया है कि उस समय दीपके नहाने के लिए पास ही एक जगह गए थे। यह भी बताया कि जंतर-मंतर पर अचानक हालात बदल गए हैं।

जंतर-मंतर पर पिछले कुछ दिनों से सीजेपी का चल रहा आंदोलन अचानक शनिवार को तब रोचक हो गया... जब सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस जबरन अपने साथ ले गई। दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया है कि वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। वे 20 दिनों से अनशन कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, वांगचुक की सेहत को लेकर हम लगातार अलर्ट मोड पर हैं और तबीयत को देखते हुए उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। वहां वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

तब कहां थे अभिजीत दीपके

सवाल उठ रहा है कि जब सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई... तब अभिजीत दीपके कहां थे और क्या कर रहे थे? सोशल मीडिया पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि अभिजीत दीपके उस समय किसी इमारत में सो रहे थे। इन आरोपों पर अब सीजेपी की तरफ से बयान आया है। सीजेपी ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा, "अभिजीत दीपके प्रदर्शन स्थल के पास ही में नहाने गए थे। क्या प्रदर्शनकारियों को नहाने और बाथरूम इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं है? यह घटिया दुष्प्रचार निंदनीय और खतरनाक है।"

इमरजेंसी वॉर्ड में एडमिट हैं वांगचुक

जानकारी के अनुसार, सफदरजंग अस्पताल में सोनम वांगचुक को इमरजेंसी ब्लॉक में भर्ती किया गया है। जहां मेडिसिन विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।अस्पताल के अनुसार वह होश में हैं और उनके सभी पैरामीटर स्थिर है। थोड़ी देर में अस्पताल प्रशासन की तरफ से उनकी सेहत को लेकर हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा।

दीपके ने अनशन शुरू किया

जैसे ही पुलिस सोनम वांगचुक को अपने साथ ले गई। जंतर-मंतर धरना स्थल पर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई। यह भी कहा कि वे अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

20 जुलाई को संसद मार्च करेंगेः दीपके

दीपके ने आगे कहा कि सभी लोग अपने शहरों और गांव में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च होगा। आशुतोष रांका ने कहा कि हमें किसी का इंतज़ार नहीं करना है। किसी सांसद, किसान का नहीं। सीजेपी का आरोप है कि वांगचुक को जबरदस्ती उठाया गया है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।