Hindi Newsएनसीआर Newsaap spokesperson angry on nitish kumar removed hijab of muslim women said ek aadmi mahila ka nakab hata sakta hai to kal
एक आदमी औरत का नकाब हटा सकता है, तो कल; नीतीश कुमार के हिजाब वाले वीडियो  पर AAP प्रवक्ता

एक आदमी औरत का नकाब हटा सकता है, तो कल; नीतीश कुमार के हिजाब वाले वीडियो पर AAP प्रवक्ता

संक्षेप:

यह घटना मुख्यमंत्री कार्यालय में 1,283 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के एक समारोह के दौरान हुई। इसपर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने निंदा करते हुए कहा कि एक आदमी मेरा नकाब हटा सकता है, तो कल कौन तय करेगा कि मेरे ढके हुए हाथ उसे ठेस पहुंचाते हैं?

Dec 16, 2025 10:32 am ISTUtkarsh Gaharwar नई दिल्ली, एएनआई
share Share
Follow Us on

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने के कथित प्रयास का वीडियो सामने आने के बाद, आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने उनकी कड़ी आलोचना की है। यह घटना मुख्यमंत्री कार्यालय में 1,283 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के एक समारोह के दौरान हुई। इसपर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने निंदा करते हुए कहा कि एक आदमी औरत का नकाब हटा सकता है, तो कल कौन तय करेगा कि मेरे ढके हुए हाथ उसे ठेस पहुंचाते हैं?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रियंका कक्कड़ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अगर आज सत्ता में बैठा एक आदमी किसी महिला का नकाब हटा सकता है, तो कल कौन तय करेगा कि मेरे ढके हुए हाथ उसे ठेस पहुंचाते हैं? नियंत्रण कभी कपड़े के एक टुकड़े पर नहीं रुकता। समानता का मतलब सहमति है। हमेशा।" कांग्रेस पार्टी ने भी इस घटना को "शर्मनाक" बताते हुए एक आधिकारिक 'X' पोस्ट किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस के किए गए पोस्ट में कहा गया कि यह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। एक महिला डॉक्टर अपना नियुक्ति पत्र लेने आई थीं, और नीतीश कुमार ने उनका हिजाब खींच दिया। बिहार में सर्वोच्च पद पर बैठा व्यक्ति खुलेआम ऐसा घिनौना कृत्य कर रहा है। सोचिए राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी? इस घिनौने व्यवहार के लिए नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। यह नीचता अक्षम्य है।"

बता दें कि यह घटना 'संवाद' में हुई, जो मुख्यमंत्री का सचिवालय है। यह वह जगह थी जहां 1,000 से अधिक आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे थे। इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, जिन डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए गए उनमें आयुर्वेद डॉक्टर-685, होम्योपैथ डॉक्टर-393, यूनानी चिकित्सा डॉक्टर-205 शामिल थे। इनमें से, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 नियुक्त डॉक्टरों को व्यक्तिगत रूप से नौकरी के पत्र सौंपे, जबकि बाकी डॉक्टरों को ये पत्र ऑनलाइन दिए गए। जब नुसरत परवीन नाम की डॉक्टर की बारी आई, जो अपने चेहरे पर हिजाब पहनकर आई थीं। 75 वर्षीय मुख्यमंत्री ने भौंहें चढ़ाकर आश्चर्य से पूछा, "यह क्या है?"। इसके बाद मंच पर खड़े मुख्यमंत्री नीचे झुके और उन्होंने हिजाब को नीचे खींच दिया।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।