'जो डर गया, समझो मर गया', राघव चड्ढा के वीडियो पर बोले पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज; देखें VIDEO
आज आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़ा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। चड्ढा के वीडियो के बाद पूरी आम आदमी पार्टी उनपर हमलावर हो गई। अब पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज का रिएक्शन भी सामने आया है।

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो जारी कर राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने का दर्द बयान करते हुए आम आदमी पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए। राघव चड्ढा के वीडियो पर अब आम आदमी पार्टी के नेताओं ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने राघव चड्ढा को निशाने पर लिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
'जो डर गया, समझो वो मर गया'
रागव चड्ढा के वीडियो संदेश पर रिप्लाई देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम सब अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं और हमने तो यही सीखा है कि जो डर गया, समझो वो मर गया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो भी सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा उठाता है या सरकार से सवाल करता है, तो सरकार डिक्टेटर की तरह उसके सभी सोशल मीडिया को बैन कर देती है। सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर आरोप लगाता हुए कहा कि पिछले दिनों जब पूरे विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहा तो आपने उसपर साइन करने से इनकार कर दिया। सौरभ ने कहा कि सभी पार्टियों के पास राज्यसभा में कम टाइम होता है, ऐसे में कोई नहीं चाहेगा कि उस टाइम का इस्तेमाल कोई अपने व्यक्तिगत सॉफ्ट पीआर के लिए करे।
सौरभ ने लगाए पार्टी का साथ देने के आरोप
राघव चड्ढा का वीडियो सामने आने के बाद सौरभ भारद्वाज ने उनपर जमकर हमला बोला। भारद्वाज ने कहा कि जब भी संसद में विपक्ष सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा उठाती है, उसमें राघव चड्ढा साथ नहीं देते हैं। इस दौरान सौरभ ने कहा कि जब विपक्ष सदन से वकआउट करता है, तब भी वो वाकआउट नहीं करते हैं। भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई महीनों से राघव चड्ढा ने एक भी मुद्दा ऐसा नहीं उठाया, जिसमें वो प्रधामंत्री मोदी या सरकार के खिलाफ कुछ बोले हों।
भारद्वाज ने राघव चड्ढा से कहा कि ऐसे डरकर राजनीति कैसे चलेगी। इस दौरान सौरभ ने कहा कि आप पंजाब से आते हैं और पंजाब के लोगों का मुद्दा उठाने से भी कतराते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी गुजरात में एक झूठे मुकदमे में आम आदमी पार्टी के 160 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, उसपर भी राघव चड्ढा चुप रहे। केजरीवाल की गिरफ्तार पर राघव चड्ढा के चुप रहने पर भी सौरभ भारद्वाज ने सवाल खड़े किए हैं।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


