Hindi Newsएनसीआर Newsaap Saurabh Bharadwaj warns purvanchalis not to do aachman from Yamuna river on chhath know why
यमुना के पानी से आचमन न करें नहीं तो; छठ पर AAP नेता ने किसे और क्यों दी चेतावनी?

यमुना के पानी से आचमन न करें नहीं तो; छठ पर AAP नेता ने किसे और क्यों दी चेतावनी?

संक्षेप:

आप नेता ने अपने ताजा वीडियो पोस्ट में बताया कि यमुना जी में जल साफ नहीं हुआ है,बल्कि इसे साफ बताया जा रहा है। यह जल अभी भी मलयुक्त प्रदूषित है इन्होंने हथिनीकुंड से उत्तर प्रदेश को जाने वाला पानी रोक दिया और सारा पानी दिल्ली की तरफ भेज दिया,जिससे यमुना जी साफ लगें।

Mon, 27 Oct 2025 11:54 AMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

छठ त्योहार पर आप और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है। रविवार यानी कल यमुना घाट पर छठ न मनाने वाले आदेश पर दोनों पार्टियों के अपने-अपने दावे थे। आज आप के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने बकायदा 8 मिनट की क्लास लेकर पूर्वांचलियों को यमुना के पानी से आचमन न करने की सलाह दी है। यही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हथिनी कुंड बैराज से यूपी जाने वाला पानी रोककर दिल्ली की तरफ यमुना में डाला जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आप नेता ने अपने ताजा वीडियो पोस्ट में बताया कि यमुना जी में जल साफ नहीं हुआ है,बल्कि इसे साफ बताया जा रहा है। यह जल अभी भी मलयुक्त प्रदूषित है इन्होंने हथिनीकुंड से उत्तर प्रदेश को जाने वाला पानी रोक दिया और सारा पानी दिल्ली की तरफ भेज दिया,जिससे यमुना जी साफ लगें। इसके साथ ही यमुना जी में केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है,जिससे झाग कम हों और BJP जल को साफ बोल सके। यमुना जी का पानी भयंकर रूप से प्रदूषित है,कोई भी इसमें आचमन ना करे। इससे आपकी तबीयत खराब हो सकती है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं आपको सब इसलिए बता रहा हूं क्योंकि न तो सीएम रेखा गुप्ता और न ही दिल्ली चीफ वीरेंद्र सचदेवा के बच्चे इस यमुना के दूषित पानी से आचमन करेंगे। उन्होंने कहा कि आप गरीब पूर्वांचलियों के बच्चे इस पानी से आचमन न कर लें ये सोच कर कि भारतीय जनता पार्टी कह रही है कि नदी साफ है। बीजेपी वाले झूठ बोल रहे हैं।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।