आतिशी का वॉइस सैंपल नहीं लिया तो जांच कैसे, AAP ने कहा- बस कान चाहिए
'आप' ने दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को जवाब देते हुए कहा है कि इस वीडियो की जांच के लिए वॉइस सैंपल की जरूरत नहीं, सिर्फ कान चाहिए। सिरसा ने सवाल उठाया था कि जब आतिशी का वॉइस सैंपल लिया ही नहीं गया तो जांच कैसे हो गई?

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से लगाए गए आरोपों पर घमासान बढ़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री को पंजाब की एक अदालत से क्लीनचिट दिए जाने के बाद भाजपा ने उस फॉरेंसिक जांच पर सवाल उठाए जिसके आधार पर अदालत ने वीडियो को फर्जी करार देते हुए सोशल मीडिया से हटाने का आदेश दिया। अब 'आप' ने दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को जवाब देते हुए कहा है कि इस वीडियो की जांच के लिए वॉइस सैंपल की जरूरत नहीं, सिर्फ कान चाहिए। सिरसा ने सवाल उठाया था कि जब आतिशी का वॉइस सैंपल लिया ही नहीं गया तो जांच कैसे हो गई?
दिल्ली में 'आप' के संयोजक और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिरसा को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इसमें वॉइस सैंपल की जरूरत नहीं है, क्योंकि किसी ने गुरु शब्द का इस्तेमाल किया ही नहीं। एक सवाल के जवाब में भारद्वाज ने कहा, 'सिरसा जी कल कह रहे थे कि आतिशी का वॉइस सैंपल तो लिया ही नहीं। आतिशी के वॉइस सैंपल की जरूरत क्या है। किसी के वॉइस में नहीं आ रहा है। गुरु शब्द ही इस्तेमाल नहीं किया किसी ने। इसके लिए तो वॉइस सैंपल नहीं सिर्फ कान की जरूरत है। जिसके पास कान होंगे सुन लेगा। सिरसा जी भी ध्यान से सुनेंगे तो उनको भी सुनाई दे जाएगा। वह बता क्यों नहीं देते कि इतने बजकर इतने सेकेंड पर है। वह चला क्यों नहीं देते। है ही नहीं गुरु शब्द उसके अंदर। कोई कितनी भी कोशिश कर ले आप उसमें गुरु शब्द डाल ही नहीं पाओगे।'
सौरभ भारद्वाज ने प्रिवलेज कमिटी की ओर से आतिशी को बुलाए जाने को लेकर सवाल उठाया कि यह लेटर मीडिया तक कैसे पहुंचा। उन्होंने कहा, ‘विजेंद्र गुप्ता जी समझाएं कि यह मीडिया तक कैसे पहुंचा? कैसे लीक हुआ? उनके दफ्तर से लीक हुआ तो कार्रवाई करें। यदि यह मीडिया के लिए किया जा रहा है तो प्रिवलेज की बात ही नहीं, मीडिया के लिए ही हो रहा है।’
क्या कहा था मनजिंदर सिंह सिरसा ने
एक दिन पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली विधानसभा की नेता विपक्ष आतिशी की ओर से गुरुओं का अपमान किया लेकिन पंजाब पुलिस उनके पाप और झूठ को छिपाने का काम कर रही है। सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म ही झूठ के आधार पर हुआ है। आतिशी के झूठ को छिपाने के लिए और बड़ा झूठ बोलकर छिपाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने बिना आडियो सैंपल के ही फॉरेंसिक जांच कर दी क्योंकि आडियो दिल्ली विधान सभा के पास है। पंजाब पुलिस का इस्तेमाल करके सिर्फ झूठ को छिपाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आतिशी का वॉइस सैंपल लिए बिना जांच कैसे की गई जबकि पंजाब पुलिस ने अपने एक अधिकारी के ऑडियो की जांच इसी आधार पर रोकी है कि वॉइस सैंपल नहीं मिला है।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


