दिल्ली प्रदूषण संकट: आप नेताओं ने विधानसभा परिसर में किया विरोध प्रदर्शन, भारी हंगामे के आसार

Jan 05, 2026 11:38 am ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सोमवार को वायु प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी मोर्चा संभाला। आप के विधायकों ने इस दौरान मुंह पर मास्क भी पहना।

दिल्ली प्रदूषण संकट: आप नेताओं ने विधानसभा परिसर में किया विरोध प्रदर्शन, भारी हंगामे के आसार

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से 8 जनवरी तक चलेगा। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सोमवार को वायु प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी मोर्चा संभाला। आप विधायकों ने इस दौरान मुंह पर मास्क पहन रेखा गुप्ता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

राज्य की सत्ता में लंबे समय बाद वापसी करने वाली बीजेपी की इस मुद्दे पर आप नेताओं से तीखी बहस देखने को मिल सकती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्र शुरू होने से पहले कहा कि, 'सरकार और विपक्ष दोनों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और विधानसभा का यह सत्र फलदायी होना चाहिए। सभी विधायकों को विधानसभा में अपने-अपने एरिया के मुद्दे उठाने चाहिए।'

रविवार को बुराड़ी विधानसभा से आप विधायक ने कहा था कि ‘दिल्ली विधानसभा में प्रदूषण सबसे अहम मुद्दा रहेगा। बीजेपी ने चुनाव से पहले वादा किया था कि दिल्ली को नवंबर-दिसंबर में साफ आसमान देखने को मिलेगा लेकिन इस बार प्रदूषण सबसे ज्यादा रहा और इसे कम करने की जगह AQI के आंकड़ों में ही फर्जीवाड़ा किया गया।’

वहीं कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘यह नए साल का पहला सत्र है और आज उपराज्यपाल सदन को संबोधित करेंगे। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि पिछले 11 महीनों में रेखा गुप्ता की सरकार ने कई ऐसे काम किए हैं जो पिछली सरकार 11 साल में नहीं कर पाई। प्रदूषण पर चर्चा होनी चाहिए, जो कि 11 साल की आप सरकार और पिछली कांग्रेस सरकार की देन है। कैग रिपोर्ट और मुख्यमंत्री आवास से जुड़ी जानकारी पब्लिक के सामने लाई जानी चाहिए।’

आपको बता दें कि दिल्ली में सर्दियों के दौरान वायु गुणवत्ता सबसे अधिक खराब होती है। विपक्षा सरकार को जिम्मेदार ठहराता है तो वहीं सरकार पिछली सरकारों को इस मुसीबत के लिए जिम्मेदार ठहराने लगती है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें