Hindi Newsएनसीआर NewsAAP MP sanjay singh demands in Rajya Sabha Stop serving liquor at Siri Fort Sports Complex
दिल्ली में कहां शराब की बिक्री बंद कराना चाहते हैं संजय सिंह, संसद में बोले- वहां भय का माहौल

दिल्ली में कहां शराब की बिक्री बंद कराना चाहते हैं संजय सिंह, संसद में बोले- वहां भय का माहौल

संक्षेप:

'आप' के सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा में दिल्ली में शराब बिक्री का मुद्दा उठाते हुए सिरी फोर्ट खेल परिसर में इसे बंद कराने की मांग की। यहां तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह नियमों के खिलाफ है और परिसर में आने वाले खेल प्रेमियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

Dec 12, 2025 01:18 pm ISTSudhir Jha नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा में दिल्ली में शराब बिक्री का मुद्दा उठाते हुए सिरी फोर्ट खेल परिसर में इसे बंद कराने की मांग की। यहां तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह नियमों के खिलाफ है और परिसर में आने वाले खेल प्रेमियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने वहां भय का माहौल भी बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शून्यकाल में मुद्दा उठाते हुए सिंह ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के सिरी फोर्ट खेल परिसर में क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस सहित कई खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं और यहां सभी आयु वर्ग के खेल प्रेमी आते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदनलाल शर्मा यहां क्रिकेट प्रशिक्षण देते हैं।

सिंह ने कहा कि जब से परिसर में शराब दुकान का लाइसेंस जारी किया गया तब से वहां भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि खेल के नियमों में परिसर के भीतर शराब और धूम्रपान सख्त रूप से प्रतिबंधित है। उन्होंने दावा किया कि 15 मार्च 2018 को परिसर में शराब के सेवन पर क्लब के 28 सदस्यों की सदस्यता निलंबित कर दी गई थी। उन्होंने पूछा, 'जब 28 सदस्यों की सदस्यता रद्द की जा सकती है, तो शराब की बिक्री की अनुमति कैसे दी गई?'

उन्होंने एक आरटीआई आवेदन के जवाब का हवाला दिया जिसमें डीडीए ने स्वीकार किया कि खेल परिसर में शराब दुकान का लाइसेंस जारी किया गया, लेकिन जब पूछा गया कि क्या यह नियमों के अनुरूप है, तो जवाब ‘नहीं’ में मिला। सिंह ने मांग की कि सिरी फ़ोर्ट खेल परिसर का शराब लाइसेंस तत्काल निलंबित किया जाए।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।