
10 मिनट वाली डिलीवरी खत्म, मोदी सरकार के फैसले से AAP सांसद गदगद, क्या बोले?
राघव चड्ढा ने आगे लिखा कि यह फैसला सड़क पर चलने वाले अन्य सभी गिग वर्कर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगा। पिछले कुछ महीनों में, मैंने सैकड़ों डिलीवरी पार्टनर्स से बात की है। उनमें से कई लोग एक अवास्तविक वादे को पूरा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
अब आपको घर बैठे कोई भी ऑर्डर 10 मिनट में डिलेवर नहीं होगा। मोदी सरकार ने गिग वर्कर्स की इस बंदिश को बंद करने वाली मांग मान ली है। इस फैसले से आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा काफी खुश दिखे। उन्होंने केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए इसे सत्य की जीत करार दिया। राघव ने कहा कि मैं सरकार का गहराई से आभारी हूं कि उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए '10-मिनट डिलीवरी' की ब्रांडिंग हटाने का संवेदनशील फैसला लिया।
सांसद राघव चड्ढा ने अपने एक्स हैंडल से लिखा कि सत्यमेव जयते। हम मिलकर जीत गए हैं। मैं केंद्र सरकार का गहराई से आभारी हूं कि उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से '10-मिनट डिलीवरी' की ब्रांडिंग हटाने का संवेदनशील फैसला लिया। यह एक बहुत जरूरी कदम था क्योंकि जब एक राइडर की टी-शर्ट, जैकेट या बैग पर '10 मिनट' लिखा होता है और ग्राहक की स्क्रीन पर टाइमर चल रहा होता है, तो वह दबाव वास्तविक, निरंतर और खतरनाक होता है।
राघव चड्ढा ने आगे लिखा कि यह फैसला सड़क पर चलने वाले अन्य सभी गिग वर्कर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगा। पिछले कुछ महीनों में, मैंने सैकड़ों डिलीवरी पार्टनर्स से बात की है। उनमें से कई लोग एक अवास्तविक वादे को पूरा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, कम वेतन पा रहे हैं और अपनी क्षमता से ज्यादा काम कर रहे हैं। मैं उन सभी नागरिकों का धन्यवाद करता हूं जो हमारे साथ खड़े रहे। आप मानवीय जीवन, सुरक्षा और सम्मान के पक्ष में मजबूती से खड़े रहे। और हर गिग वर्कर (Gig worker) से मैं कहना चाहता हूं कि आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं।





