
AAP का दावा- दिल्ली में 200 मोहल्ला क्लीनिक बंद, अमित शाह का नाम लेकर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी ने हेल्थ माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए मोहल्ला क्लीनिक बंद कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के समय कहा था कि अगर दिल्ली में BJP सरकार आई तो मुफ्त इलाज, दवा और टेस्ट देने वाले मोहल्ला क्लीनिकों को बंद कर दिया जाएगा।
आम आदमी पार्टी आज दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। आरोप है कि रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में 200 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक को बंद कर दिया है। आप के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए बीजेपी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो भी याद दिलाया। उस वीडियो में अमित शाह ने अपने नौकर से वादा किया किया था कि गरीब कल्याण के लिए चल रही योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा। आप ने बीजेपी पर वादा खिलाफी का भी आरोप लगाया है।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी ने हेल्थ माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए मोहल्ला क्लीनिक बंद कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के समय कहा था कि अगर दिल्ली में BJP सरकार आई तो मुफ्त इलाज, दवा और टेस्ट देने वाले मोहल्ला क्लीनिकों को बंद कर दिया जाएगा। उस समय अमित शाह ने वादा किया था कि दिल्ली में गरीब कल्याण की कोई भी योजना बंद नहीं होगी, गरीब विरोधी BJP दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करके सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद कर रही है और प्राइवेट अस्पतालों को फायदा पहुंचा रही है।
सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली चुनाव के दौरान अमित शाह का एक वादा वाले वीडियो पर भी चर्चा की। सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि अमित शाह से उनके नौकर ने पूछा कि सब लोगों के मन में डर है कि दिल्ली में बीजेपी सरकार आते ही पहले की जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया जाएगा। शाह ने तब कहा था कि मैंने कहा मोदी जी की बात पत्थर की लकीर है,गरीब कल्याण के लिए चल रही किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अमित शाह के नौकर को भी उनपर भरोसा नहीं था।
आप ने आरोप लगाया कि मोहल्ला क्लिनिकों में दिल्ली की जनता फ्री में इलाज कराती थी, अब बीजेपी सरकार उन्हीं मोहल्ला क्लिनिकों को बंद कर रही है। बीजेपी सरकार पता नहीं किस बात की दुश्मनी दिल्लीवालों से निकाल रही है। रेखा गुप्ता जी एक झूठी मुख्यमंत्री हैं, जो अपनी ही बात को झूठा साबित करने में जुटी हुई हैं। मोहल्ला क्लीनिक बंद करके BJP ने अपना एक और वादा जुमला साबित किया है। दिल्ली की BJP सरकार 200 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बंद कर चुकी है। इन मोहल्ला क्लीनिकों में हर रोज 20,000 से ज़्यादा लोगों का मुफ्त इलाज होता था।





