सोचा भी नहीं होगा एक दिन; पूर्व नेवी चीफ को मिला SIR का नोटिस तो भड़की AAP

Jan 12, 2026 03:07 pm ISTUtkarsh Gaharwar नई दिल्ली, एएनआई
share Share
Follow Us on

आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि यह हमारे लिए बेहद शर्म की बात है कि जिन एडमिरल अरुण प्रकाश जी ने अपना पूरा जीवन देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में लगा दिया, उन्होंने यह सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन अपने खुद को भारतीय साबित करना होगा।

सोचा भी नहीं होगा एक दिन; पूर्व नेवी चीफ को मिला SIR का नोटिस तो भड़की AAP

देश में इस समय SIR का मुद्दा खूब गर्म है। विपक्ष इसे लेकर मुखर है तो वहीं चुनाव आयोग पर सरकार के इशारे पर काम करने वाला बता दिया गया है। इस बीच पूर्व नेवी चीफ एडमिरल अरुण प्रकाश को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर अपनी पहचान स्थापित करने के लिए एक बैठक में शामिल होने को कहा है। अब इसपर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई है। आप ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ये बेहद शर्म की बात है... पूर्व नेवी चीफ ने भी कभी नहीं सोचा होगा कि उन्हें खुद को भारतीय साबित करना होगा।

आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि यह हमारे लिए बेहद शर्म की बात है कि जिन एडमिरल अरुण प्रकाश जी ने अपना पूरा जीवन देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में लगा दिया, उन्होंने यह सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन अपने खुद को भारतीय साबित करना होगा। आज चुनाव आयोग भारतीय नौसेना के प्रमुख रहे एडमिरल अरुण प्रकाश जी को नोटिस देकर कह रहा है कि वह खुद को भारतीय वोटर साबित करें। चुनाव आयोग बीजेपी के इशारों पर नाचते-नाचते और कितना नीचे गिरेगा।

aap bjp on sir former navy chief

बता दें कि पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश को यह नोटिस मतदाता सूची के चल रहे 'विशेष गहन सुधार' (SIR) अभियान के तहत दिया गया है। एडमिरल प्रकाश, जो अपनी सेवानिवृत्ति के बाद से गोवा में बस गए हैं, उन्होंने कहा कि यदि सुधार (SIR) फॉर्म आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में सक्षम नहीं हैं, तो उनमें बदलाव किया जाना चाहिए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनका विवरण 2002 में आखिरी बार अपडेट की गई मतदाता सूची में नहीं है और वह "अनमैप्ड" (unmapped) श्रेणी में आते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया (X) पर कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि जब पूर्व नौसेना प्रमुख का PPO (पेंशन भुगतान आदेश) और जीवन प्रमाण पत्र पहले से ही सरकारी डेटाबेस में मौजूद है, तो SIR टीम को और क्या चाहिए। दक्षिण गोवा की जिला कलेक्टर और रिटर्निंग ऑफिसर एग्ना क्लीटस ने रविवार को पीटीआई (PTI) को बताया, "ज्यादातर मामलों में यही हो रहा है। एडमिरल प्रकाश अनमैप्ड श्रेणी में आते हैं।" क्लीटस ने कहा कि वह सोमवार को नौसेना दिग्गज के गणना (enumeration) फॉर्म की जांच करेंगी।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
;;;