Hindi Newsएनसीआर Newsaam aadmi party saurabh bhardwaj new allegations on sir
इसका असली मकसद यह था कि बिहार में...; SIR पर AAP लाई एकदम नई दलील

इसका असली मकसद यह था कि बिहार में...; SIR पर AAP लाई एकदम नई दलील

संक्षेप:

आम आदमी पार्टी ने एसआईआर पर एकदम नई दलील पेश करते हुए कहा है इसका एक मकसद दिल्ली-हरियाणा में रह रहे ऐसे वोटर्स की तलाश करना था जिन्हें बिहार भेजकर वोट डलवाया जा सके। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

Dec 01, 2025 05:10 pm ISTSudhir Jha नई दिल्ली, एएनआई
share Share
Follow Us on

बिहार के बाद देश के 16 राज्यों में चुनाव आयोग की ओर से किए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर मचे घमासान के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने नया आरोप लगाया है। दिल्ली की विपक्षी पार्टी ने एसआईआर पर एकदम नई दलील पेश करते हुए कहा है इसका एक मकसद दिल्ली-हरियाणा में रह रहे ऐसे वोटर्स की तलाश करना था जिन्हें बिहार भेजकर वोट डलवाया जा सके। आप का आरोप है कि भाजपा ने मुफ्त टिकट देकर ऐसे लोगों को बिहार भेजा और अपने पक्ष में मतदान कराया, जिसकी वजह से एनडीए 200 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्व मंत्री और दिल्ली में आप के प्रदेश प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने एसआईआर के नाम पर फ्रॉड का आरोप लगाया और चुनाव आयोग को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को जितवाने के लिए यह सब किया जा रहा है। भारद्वाज ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'एसआईआर के नाम पर पूरे देश में धांधली चल रही है। जिस तरीके से चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी को जितवाने के लिए खुल के वोटर लिस्ट मैनिपुलेशन कर रहा है।'

आप नेता ने कहा कि हरियाणा और दिल्ली आदि से वोटर्स को बिहार ले जाकर उनसे वोट कराया गया। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर कहा गया कि एक-एक वोटर के घर जाकर वेरिफाई किया जा रहा है। आपका वोट या तो बिहार में हो सकता है या कहीं और। इसके बावजूद हरियाणा के अलग-अलग जिलों से ट्रेनें रवाना की गईं। हरियाणा में रहने वाले वो लोग जो बिहार के हैं, बिहार जाकर वोट डालेंगे। बकायदा उनके लिए मुफ्त टिकट कराई गई, बकायदा पैसे दिए गए। उन्होंने भाजपा को जाकर वोट डाला। यही दिल्ली में हुआ। यह सब ऑन रिकॉर्ड है।

भारद्वाज ने कहा कि बिहार के बाहर रह रहे वोटर्स का पता लगाने के लिए एसआईआर की गई। उन्होंने कहा, 'जब एसआईआर हो गई तो कैसे संभव है कि उन लोगों का वोट बिहार में भी है, हरियाणा में रह रहे हैं और वहां भी वोट है। इसका मतलब यह पूरी एक्सरसाइज यह पता लगान के लिए की गई कि बिहार में कौन कौन लोग ऐसे है जिनका वोट तो बिहार में है, लेकिन वह हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में कहां रह रहे हैं उनका क्या पता है ताकि उन तक कैसे भाजपा पहुंचे और उनको फ्री टिकट देकर बिहार लाया जाए और लाखों की संख्या में वोट कराया जाए।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।