Hindi Newsएनसीआर NewsA young man writhed in a pit, but a subcontractor noticed and went home? A major revelation in the DJB case.
गड्ढे में कमल तड़पता रहा, सब-कॉन्ट्रेक्टर ने देखा और घर चला गया? DJB केस में पहली गिरफ्तारी

गड्ढे में कमल तड़पता रहा, सब-कॉन्ट्रेक्टर ने देखा और घर चला गया? DJB केस में पहली गिरफ्तारी

संक्षेप:

सब कॉन्ट्रेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। रास्ते से गुजर रहे एक परिवार का दावा है कि राजेश ने मौके पर पहुंचकर कमल को गड्ढे में पड़ा देखा था, लेकिन उसने पुलिस को जानकारी देने के बजाय घर चला गया।

Feb 07, 2026 12:31 pm ISTRatan Gupta हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर युवक की मौत वाले मामले में सब कॉन्ट्रेक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है। DJB केस में अब तक की जांच में ये पहली गिरफ्तारी हुई है। रास्ते से गुजर रहे एक परिवार का दावा है कि राजेश ने मौके पर पहुंचकर कमल को गड्ढे में पड़ा देखा था, लेकिन उसने पुलिस को जानकारी देने के बजाय घर चला गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सब कॉन्ट्रेक्टर ने देखकर किया अनदेखा

पुलिस के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ तो एक परिवार वहां से गुजर रहा था। उसने कमल को गड्ढे में गिरते देखा। परिवार ने यह जानकारी तुरंत वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और गड्ढे के बगल में टेंट में रह रहे एक शख्स को दी। टेंट में रहने वाले वाला भी राजेश का कर्मचारी था। कर्माचारी ने तुरंत इसकी जानकारी सब कांट्रेक्टर राजेश को दी।

राजेश रात में मौके पर पहुंचा, उसने गड्ढे में बाइक भी देखी और कमल को पड़े हुए देखा। लेकिन बजाय पुलिस को जानकारी देने के वो देखकर घर चला गया। अब राजेश से पूछताछ हो रही है। पुलिस अब राजेश समेत कई लोगों को गिरफ्तार करने वाली है।

ये भी पढ़ें:आरोग्य मंदिर में जानकर मंदिर लिखा गया…, क्या बोलीं CM रेखा गुप्ता?
ये भी पढ़ें:दिल्ली के कूड़े के पहाड़ कब तक खत्म हो जाएंगे? सीएम रेखा ने दिया बड़ा बयान

3 अधिकारियों का हो चुका है निलंबन

इस मामले में अब तक की जांच में ये पहली गिरफ्तारी है, लेकिन इससे पहले तीन अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। इसकी जानकारी दिल्ली के कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को दी थी। उन्होंने बताया- जनकपुरी हादसे को गंभीरता से लेते हुए जल बोर्ड के तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। इनमें कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता शामिल है।

पुलिस ने बताया, वहां कोई सुरक्षा नहीं थी

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कहा है कि शुक्रवार तड़के जनकपुरी में सड़क पर खोदे गए जिस गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई, वहां कोई अवरोधक, चेतावनी के संकेत या सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं थे। व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल के साथ इसी 15 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।