गाजियाबाद में घरेलू कलह से परेशान महिला ने की खुदकुशी, सौतेले बेटे से विवाद के बाद तनाव में थी

Feb 24, 2026 11:52 pm ISTSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, गाजियाबाद
share

एसीपी के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर भी जांच कर रही है। वहीं, जिस तमंचे से गोली मारी गई, वह अवैध बताया जा रहा है।

गाजियाबाद में घरेलू कलह से परेशान महिला ने की खुदकुशी, सौतेले बेटे से विवाद के बाद तनाव में थी

गाजियाबाद की लोहा मंडी इलाके में स्थित अग्रसेन वाटिका में मंगलवार देर शाम शाम एक महिला ने घरेलू कलह के चलते वॉशरूम में बंद होकर खुद को गोली मार ली। जिसके बाद परिजन उसे तत्काल गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मंगलवार देर शाम डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि अग्रसेन वाटिका स्थित एक मकान में महिला को गोली लग गई है। सूचना मिलते ही थाना कविनगर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण और पूछताछ में मृतका की पहचान 40 वर्षीय प्रीति तोमर पत्नी जितेंद्र तोमर उर्फ पिंटू के रूप में हुई। जो कि परिवार के साथ अग्रसेन वाटिका में रहता थी।

मृतक महिला की है चार साल की बेटी

प्रीति का पति जितेंद्र मूलरूप से पिलखुवा क्षेत्र का रहने वाला है और धौलाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। जितेंद्र की पहली पत्नी गांव में रहती हैं, जिनसे उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे पिता के साथ अग्रसेन वाटिका में रहते हैं। प्रीति तोमर उसकी दूसरी पत्नी थीं। जिससे उसकी चार साल की एक बेटी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और चार साल की मासूम बेटी के सिर से मां का साया उठ गया।

सौतेले बेटे से विवाद के बाध तनाव में थी

एसीपी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 21 फरवरी को जितेंद्र ने अपनी चचेरी बहन की शादी कराई थी। शादी में हुए खर्च को लेकर प्रीति का पहली पत्नी के बेटे से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर घर में तनाव बना हुआ था। मंगलवार शाम कहासुनी के बाद प्रीति अचानक हथियार लेकर वॉशरूम में चली गईं और खुद को अंदर से बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज आई।

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

एसीपी के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर भी जांच कर रही है। वहीं, जिस तमंचे से गोली मारी गई, वह अवैध बताया जा रहा है। यह हथियार घर में कैसे आया और किसका था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी कर ली है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।